शाहरुख की दुआ को थूक कहने वाले भाजपा नेता को सोशल यूजर्स ने लगाई लताड़, ये सब सुना दिया
मुंबई, 7 फरवरी: दुनियाभर में पहचान रखने वाली गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। मुंबई में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से लोग पहुंचे। एक्टर शाहरुख खान ने इस दौरान लता मंगेशकर ने भी अंतिम विदाई दी और दुआ पढ़कर फूंकी। उनकी दुआ पढ़कर फूंकते हुए वीडियो सोशल पर शेयर कर भाजपा नेता ने इसे थूकना बता दिया। इस पर देशभर से लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए अरुण यादव के इस कदम की आलोचना की है। सोशल यूजर्स ने फिल्म के वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया है कि शाहरुख क्या कर रहे थे।
Recommended Video

हजारों लोगों ने दिया अरुण यादव को जवाब
बीजेपी नेता अरुण यादव ने लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार से शाहरुख की एक क्लिप साझा की और पूछा, क्या इसने थूका है? इस ट्वीट पर हजारों रिप्लाई किए हैं। जिसमें कई पत्रकार, फिल्म और राजनीतिक जगत के लोग भी शामिल है। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने उन्हें जवाब दिया और लिखा, केवल विवाद पैदा करने के लिए ट्वीट ना करें। थोड़ा जिम्मेदार बनें। एक यूजर ने लिखा, मैं सोच रहा हूं कि क्या आप केवल अज्ञानी हैं या भीतर से दुष्ट हैं। मुझे लगता है आप दुष्ट हैं।
फिल्म की क्लिप भी कर रहे शेयर
कुछ सोशल यूजर्स ने शाहरुख खान की ही हिट फिल्म 'माई नेम इज खान' की एक क्लिप साझा की है। फिल्म में शाहरुख ने मुस्लिम व्यक्ति की भूमिका निभाई है। क्लिप में शाहरुख का किरदार सुबह की नमाज पढ़ने के बाद अपने परिवार पर दुआ पढ़कर फूंकता है। अरुण यादव के इस ट्वीट के बाद शाहरुख खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा पूजा को गलत समझने के बाद उनकी पत्नी गौरी खान भी ट्रेंड कर रही हैं। कई लोगों ने अरुण के ट्विटर अकाउंट पर बैन की मांग भी ट्विटर से की है।

शिवसेना ने भी अरुण यादव की आलोचना की
शिवसेना नेता और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा, एक समाज के रूप में हम इतने बिगड़ गए हैं कि हमें प्रार्थना करना भी थूकना लगता है। आप एक ऐसे अभिनेता को ये कह रहे हैं जिसने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। यह वाकई दुखद है। शिवसेना सांसद सजंय राउत ने कहा है कि जो लोग अभिनेता को ट्रोल कर रहे है, वो देश की वाट लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications