शाहरुख खान के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया मन्नत, फैंस बोले- 'मन्नत तो आज जन्नत बन गया'

शाहरुख खान के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया मन्नत, फैंस बोले- 'मन्नत तो आज जन्नत बन गया'

मुंबई, 02 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का आज 02 नवंबर जन्मदिन है। शाहरुख खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले उनके घर मन्नत को काफी ज्यादा सजाया गया है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पूरा मन्नत रोशनी से जगमगाते हुए दिखाई दे रहा है। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है किंग खान के जन्मदिन और दिवाली की खुशी में कैसे पूरे मन्नत को जन्नत की तरह सजाया गय है। घर की हर मंजिल टिमटिमाती परियों की रोशनी से जगमगा रही हैं।

शाहरुख खान के घर आया खुशियों का ओवरडोज

शाहरुख खान के घर आया खुशियों का ओवरडोज

असल में शाहरुख खान के घर खुशियों का ओवरडोज हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले ड्रग्स केस में जेल से जमानत पर शाहरुख के बेटे आर्यन बाहर आए हैं। उसी बीच आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। वहीं दो दिनों बाद 4 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में किंग खान के परिवार के पास सेलिब्रेट करने की कई वजह हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शाहरुख खान के घर को खूब सजाया गया है। घर को दीये और लाइट्स से डेकोरेट किए गए हैं।

शाहरुख का मन्नत देख फैंस बोले- ये तो जन्नत है

शाहरुख का मन्नत देख फैंस बोले- ये तो जन्नत है

शाहरुख खान के घर मन्नत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही, वायरल होने लगा है। कई फैन्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, मन्नत तो आज जन्नत बन गया। वहीं कुछ फैन्स ने शाहरुख खान के फिल्म के डॉयलग को लिखते हुए कहा, ''इसकी क्या जरुरत है एक फुंक मार ले सारी दुनिया जगमग करेगी।'' एक यूजर ने यह भी कहा, ''सुंदर हैप्पी बर्थडे और दीवाली।'' एक यूजर ने कमेंट भी किया, 'मन्नत या जन्नत'।

नवंबर में ही आता है शाहरुख और आर्यन का जन्मदिन

नवंबर में ही आता है शाहरुख और आर्यन का जन्मदिन

शाहरुख खान और उनके बड़े बेटे आर्यन खान का जन्मदिन नवंबर में ही आता है। शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को होता है। वहीं उनके बड़े बेटे आर्यन खान का जन्मदिन 13 नवंबर को पड़ता है। शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1865 को दिल्ली में हुआ है।

हाल ही में शाहरुख खान बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चर्चा में थे। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को पिछले हफ्ते आर्थर रोड जेल में करीब एक महीने बिताने के बाद जमानत मिल गई थी। 23 वर्षीय की जमानत की खबर के बाद, शाहरुख की मुस्कुराते हुए एडवोकेट सतीश मानेशिंदे और आर्यन की लीगल टीम की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं। तस्वीरों में उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आ रही हैं।

आर्यन के जेल में रहने के दौरान, ऋतिक रोशन, राहुल ढोलकिया, संजय गुप्ता, हंसल मेहता, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, कनिका ढिल्लों, रीमा कागती, फराह खान, सुजैन खान, अली फजल अन्य सहित कई हस्तियों ने शाहरुख और उनकी पत्नी का समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+