शाहरुख खान ने सरेआम पकड़ा रानी मुखर्जी की साड़ी का पल्लू, फिर किया कुछ ऐसा, देखकर फैंस कर रहे तारीफ
Shah Rukh Khan Rani Mukherjee Video: IIFA 2024 अवार्ड्स में शाहरुख़ ख़ान ने एक बार फिर अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ ऐसा मोमेंट शेयर किया जिसे देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे।
शाहरुख खान और रानी मुखर्जी के बीच का एक प्यारा पल सुर्खियाँ बटोर रहा है। यह दिल छू लेने वाला लम्हा तब हुआ जब शाहरुख़ ने अपनी लंबे समय की सह-कलाकार रानी की साड़ी पकड़कर उन्हें मंच पर लाने में मदद की। जब वह बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने आ रही थीं।

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और उनके आइकोनिक ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री की यादें फैंस के दिलों में एक बार फिर ताज़ा कर दीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शाहरुख ने रानी की हरे रंग की रेशमी साड़ी के पल्लो को संभाला, ताकि वह मंच पर चलते हुए सही सलामत रहे।
शाहरुख खान और रानी का ये वीडियो लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "रानी और शाहरुख़ एक साथ कितने अच्छे लगते हैं, आशा है कि वे जल्द ही एक फिल्म करें।" दूसरे ने कहा, "शाहरुख-काजोल और शाहरुख-रानी भारतीय सिनेमा के एवरग्रीन कपल हैं!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "पुराने दिन याद आ गए, SRK और रानी मुखर्जी को फिर से एक साथ काम करना चाहिए। दोनों की केमिस्ट्री बेमिसाल है!"
दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख़ ख़ान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'जवान' में शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता। जबकि रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में अपने दमदार किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। दोनों अभिनेताओं को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए सराहा गया, लेकिन उनके मंच पर की गई बातचीत ने भी फैंस का दिल जीत लिया।
बता दें कि रात में शाहिद कपूर, विक्की कौशल, और कृति सेनन के द्वारा अद्भुत परफॉर्मेंस ने इवेंट में और भी ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं शाहरुख खान ने भी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता। एक्टर ने पठान के गाने पर डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा 69 साल की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा बेहतरीन डांस किया।
ये भी पढ़ें: IIFA Awards Winner List: शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, तो एनिमल ने भी मारी बाजी, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications