शाहरुख खान ने पूरी की 60 साल की कैंसर पीड़ित फैन की आखिरी विश, इलाज में आर्थिक मदद का किया वादा

पिछले दिनों कैंसर से जूझ रहीं 60 साल की महिला ने अपनी शाहरुख खान से मिलने की आखिरी इच्छा जाहिर की थी और वह उन्हें अपने हाथ का बना खाना खिलाना चाहती हैं। अब शाहरुख खान ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी।

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Video Call Cancer Patient: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ नेक इंसान भी हैं। ऐसे ही उन्हें बॉलीवुड का बादशाह नहीं कहा जाता। हाल ही में उन्होंने खुद इस बात का एक बार फिर सबूत दिया फैंस का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान ने पूरी की कैंसर मरीज की आखिरी ख्वाहिश
दरअसल, हाल ही में 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला फैन शिवानी ने मरने से पहले शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। अब एक्टर ने फैन की ये इच्छा पूरी की। इसके साथ ही उनसे वीडियो कॉल पर बात की और इलाज में आने वाले खर्चा उठाने की बात कही।

महिला से किंग खान ने किया ये वादा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने महिला से लगभग 45 मिनट तक वीडियो कॉल पर बातचीत की। शिवानी ने यह भी बताया कि, उन्होंने अब तक शाहरुख खान सभी फिल्में देखी हैं। वह किंग खान की बड़ी फैन हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, कैंसर के इलाज के दौरान भी शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान हॉल में जाकर देखी थी।

महिला से करेंगे मुलाकात
शिवानी ने अपने हाथ का बना खाना खिलाने की भी इच्छा जाहिर की थी। तभी शाहरुख खान ने उनसे वादा किया कि वह कोलकाता उनसे मिलने आएंगे और उनके हाथ की बनी फिश भी खाएंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान ने कैंसर के इलाज के दौरान आर्थिक रूप से मदद करेंगे। अब किंग खान के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

वीडियो कॉल पर पढ़ी दुआ
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में चक्रवर्ती की बेटी प्रिया ने शाहरुख के साथ करीब 40 मिनट की बातचीत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि, "शाहरुख खान मेरी मां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करेंगे। उन्होंने उनके लिए वीडियो कॉल के दौरान एक दुआ भी पढ़ी।" बता दें कि नॉर्थ 24 परगना की रहने वाली शिवांगी खरदाह कैंसर की लास्ट स्टेज पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+