Dunki Twitter Reviews: जवान के बाद डंकी तोड़ेगी रिकॉर्ड! फैंस ने फिल्म को बताया मास्टरपीस, सामने आया रिव्यू

Dunki Twitter Reviews: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी सिनेमाघरों में 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में बज बना हुआ था। पहले ही दिन बड़ी संख्या में फैंस फिल्म देखने थिएटर पहुंचे। अब सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की क्लिप शेयर कर उन्हें ये कैसी लगी।

जिन लोगों ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म जवान के बाद शाहरुख खान की फिल्म डंकी पहले दिन 100 करोड़ का कलेक्शन करेगी। शाहरुख से लेकर तापसी और विक्की कौशल की एक्टिंग और रोल के बारे में लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि ट्विटर पर फैंस ने फिल्म डंकी को कैसी प्रतिक्रिया दी।

dunki

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, डंकी के फर्स्ट डे फर्स्ट शो गैटी ग्लैक्सी पर हाऊसफुल है, पब्लिक पागल हो रही है। ये फिल्म 1000 करोड़ की कमाई करेगी। एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या कमाल की फिल्म है। ये शाहरुख खान के करियर की अब तक सबसे हिट फिल्म है। शाहरुख खान के साथ ही विक्की कौशल के काम भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

वहीं कुछ फैंस ने फिल्म डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को बेहतरीन निर्देशक बताया। एक यूजर ने लिखा, 'राजकुमार हिरानी अपनी हर फिल्म में कहानी को बहुत अच्छे प्रस्तूत करते हैं। बेस्ट फिल्म'। एक ने लिखा, 'इस दशक की की सबसे बेहतरीन फिल्म। 5 में से 5 स्टार। मूवी आपको अंदर तक हिला देगी।'

आपको बता दें कि, फिल्म डंकी की कहानी वैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों पर आधारित है। जिन्हें डंकी कहा जाता है। फिल्म की कहानी फैंस को रुलाती भी है और हंसाती भी है। वहीं डंकी की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। अब देखना होगा कि पहले दिन डंकी बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+