'डंकी' के क्रेज में डूबे फैंस, थिएटर के बाहर लगाए 'भारत की जान शाहरुख खान' के नारे, हिट होगी फिल्म?

Shah Rukh Khan Dunki: साल 2023 में शाहरुख खान की दो फिल्में पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। अब एक्टर की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म डंकी भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

बता दें कि, 21 दिसंबर 2023 को शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज हो चुकी है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। देशभर में सुबह-सुबह थिएटर के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला। लोग अपना सारा काम छोड़कर सुपरस्टार किंग खान की फिल्म डंकी देखने थिएटर पहुंचे। जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Shah Rukh Khan

ऐसा ही एक नजारा हैदराबाद के सिनेमाघर के बाहर देखने को मिला। इस वीडियो में लोगों ने भारत की जान शाहरुख खान के नारे लगाए। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि लोग किंग खान की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं साल में शाहरुख खान की तीसरी फिल्म रिलीज होने से उनकी फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं। थिएटर के बाहर ना सिर्फ लोगों ने नारे लगाए बल्कि सभी लोगों ने मिलकर अपने फेवरेट सुपरस्टार के लिए केक भी काटा।

साल 2023 में शाहरुख खान की तीसरी फिल्म डंकी को लेकर बच्चे-बूढ़े सभी एक्साइटेड हैं। लोगों का कहना है कि ये फिल्म भी शाहरुख खान की सुपरहिट साबित होगी। शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' भी 21 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्मों को लेकर बड़ा क्लैश होने वाला है। इस बार बॉक्स ऑफिस पर दो सुपरस्टार्स की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

राजकुमार हिरानी की गिनती ऐसे डायरेक्टर्स में होती हैं, जो हमेशा ब्लॉकबस्टर फिल्में देते हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनकी फिल्म डंकी इस बार क्या कमाल कर पाएगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, दीया मिर्जा और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+