शाहरुख खान को देख बेकाबू हुए फैंस, मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, वायरल हो रहा है ऐसा वीडियो

Shah Rukh Khan Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को एक झलक देखने के लिए लोग कुछ भी कर गुजर जाने के तैयार नजर आते हैं। किंग खान की देश-दुनिया में कितनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, ये तो सभी जानते हैं। हाल ही में शाहरुख खान को एक झलक देखने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस बेकाबू हो गए थे।

शाहरुख खान को देख बेकाबू हुए लोग
आपको बता दें कि शाहरुख खान अबू धाबी में आईफा 2024 को होस्ट करने के लिए मुंबई से रवाना हुए हैं। उनके साथ मैनेजर पूजा ददलानी भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। ऐसे में किंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए थे।

Shah Rukh Khan Video

अफरा-तफरी मचने पर शाहरुख खान की सुरक्षा कड़ी
मुंबई एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शाहरुख खान को देखकर उनके फैंस बेकाबू हो गए थे। चारों तरफ हो-हल्ला मच गया था। अफरा-तफरी मचने पर शाहरुख खान के आसपास गार्ड्स को सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा था।

मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ नजर आ रहे हैं। अचानक से फैंस हूटिंग करने लगते हैं। शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब होने लगते हैं। ऐसे में वहां अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है।

आईफा 2024 के लिए मुंबई से रवाना हुए शाहरुख खान
शाहरुख खान के आसपास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स सुपरस्टार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत घेरा बना लेते हैं और किंग खान को जल्द से जल्द एयरपोर्ट पर भेजने की कवायद होने लगती है। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान आईफा 2024 के लिए मुंबई से रवाना हुए हैं। ये इवेंट अबू धाबी में होने वाला है और किंग खान फिल्म मेकर करण जौहर के साथ मिलकर इस इवेंट को होस्ट करने वाले हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी
आपको बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी 'किंग' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। इस फिल्म में किंग खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+