शाहरुख खान के फैंस को लगा बड़ा झटका, अब 2 जून को नहीं रिलीज होगी फिल्म 'जवान', जानें नई रिलीज डेट

Shah Rukh Khan Jawan Release Date: शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ये फिल्म अब 2 जून 2023 को रिलीज नहीं होगी।

shah rukh khan

Shah Rukh Khan Jawan Release Date: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद अब उनके फैंस किंग खान की अगली बड़ी फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट बार-बार स्थगित हो रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म मेकर्स इस फिल्म को आगामी 2 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन कई कारणों के चलते इसे स्थगित किए जाने पर चर्चा चल रही है।

फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट स्थगित
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने साल 2023 की शुरुआत में अपनी तीन फिल्मों के रिलीज होने की बात कही थी। शाहरुख खान ने खुद बताया था कि साल 2023 में उनकी तीन फिल्में रिलीज होंगी। किंग खान की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई है। ऐसे में अब शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म 'जवान' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान की नई फिल्म का प्रमोशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'जवान' का प्रचार बहुत पहले से ही किया जा रहा है। वहीं फिल्म मेकर्स ने इसे शाहरुख खान के लिए एक खास फिल्म बताया है। मेकर्स की मानें को ये फिल्म शाहरुख खान के पैन-इंडिया डेब्यू को चिन्हित करेगी और साथ ही वह साउथ के फेमस एक्टर विजय सेतुपति के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

29 जून को रिलीज हो सकती है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। खबर है कि फिल्म अब 2 जून 2023 के बजाय आगामी 29 जून 2023 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि आगामी 29 जून को ईद अल-अधा मनाई जाएगी। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

'आदिपुरुष' की रिलीज डेट में फेरबदल
खबर है कि अगर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट को 29 जून 2023 कर दिया जाएगा तो ऐसे में साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को भी बदला जा सकता है। खबर है कि कृति सेनन और प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट में भी बदलाव होगा। ये फिल्म 16 जून की बजाय अब 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

prahas

शाहरुख खान की नई फिल्म की शूटिंग
जानकारी के अनुसार अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' आगामी 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की रिलीज डेट पर भी असर पड़ सकता है जो कि पहले 29 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। हालांकि इन सबको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल शाहरुख खान बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+