'मरने से पहले शाहरुख खान से मिलना चाहती हूं...' कैंसर पीड़ित फैन ने SRK के नाम दिया ये संदेश

SRK fan: कैंसर पीड़िता शिवानी को डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया है। ऐसे में दिन गिन रहीं शिवानी की आखिरी इच्छा है कि वे शाहरुख खान से मिलें। शिवानी एक्टर को अपने हाथों का बना खाना भी खिलाना चाहती हैं।

SRK

SRK fan Shivani: शाहरुख खान के फैंस की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है। लोग एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कई बार तो लोग शाहरुख खान से मिलने के लिए सारी हदें पार करने के लिए तैयार रहते हैं।

60 साल की शिवानी को है कैंसर
ऐसी ही एक फैन हैं शिवानी चक्रवर्ती। 60 साल की शिवानी की बस यही तमन्ना है कि इस दुनिया को छोड़ने से पहले वे शाहरुख खान को मिल लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शिवानी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन बावजूद इसके शाहरुख के प्रति उनके प्यार ने उन्हें हर नेगेटिविटी से दूर रखा है।

शाहरुख से है बेहद प्यार
शिवानी उत्तरी 24 परगना के खरदहा की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2000 से अभी तक रिलीज हुई शाहरुख की सारी फिल्मों के पोस्टर अपने घर में लगाए हुए हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिवानी शाहरुख को कितना चाहती हैं।

एक्टर की कोई फिल्म नहीं छोड़तीं
टर्मिनल कैंसर से जूझ रहीं शिवानी का इलाज जारी है। बावजूद इसके वे एक्टर की रिलीज हर फिल्म देखने के लिए सिनेमा पहुंचती हैं। आज तक से बात करते हुए शिवानी ने कहा कि मैं अपने दिन गिन रही हूं, क्योंकि डॉक्टर्स ने कहा है कि मैं ज्यादा दिन तक जी नहीं सकती। एक ख्वाहिश है, इसे मेरी आखिरी तमन्ना ही कह लो। वो ये कि मरने से पहले शाहरुख खान से मिलना है। मैं उन्हें पर्सनली देखना चाहती हूं।

'मैं उनके लिए खाना बनाऊंगी'
शिवानी ने आगे कहा कि मैं उनके लिए कुछ ऐसा पकाऊंगी, जो हम रोज खाते हैं। उन्हें बंगाल से प्यार है इसलिए वे घर के खाने का आनंद ले सकते हैं। मैं उनके लिए खाना पकाने की उम्मीद कर रही हूं। शिवानी ने कहा कि मैं उनसे कहूंगी कि वे मेरी बेटी को आशीर्वाद दें। मैं समझना चाहती हूं कि एक स्टार जमीन से कितना जुड़ा हो सकता है।

जब शाहरुख ने फैन को भेजा संदेश
बताते चलें कि शाहरुख खान अकसर अपने फैंस से रूबरू होते रहते हैं। हार्डकोर फैंस की बात करें, तो एसआरके को भी अच्छी तरह से पता है कि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कुछ वक्त पहले शिवानी की तरह की अरुणा पीके नाम की एक कैंसर पीड़िता को भी एक्टर से मिलने की दिली चाह थी। दुर्भाग्य से 2017 में उनका निधन हो गया था। लेकिन एक्टर ने न केवल उनके लिए वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया, बल्कि उन्हें फोन भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+