क्या अब निशाने पर हैं शाहरुख खान? कौन है रायपुर का फैजान खान जिसने दी धमकी, कहा- पैसा दो नहीं तो मार दूंगा
Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रायुपर के रहने वाले एक शख्स ने फोन कर किंग खान को जान से मारने की धमकी दी है।
शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के बाद अब उनके खास दोस्त और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। खबर है कि रायपुर के रहने वाले एक शख्स ने फोन कर किंग खान को धमकाया है। इस शख्स का नाम फैजान खान बताया जा रहा है।

धमकी देने वाले फैजान के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने के लिए मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फैजान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं मुंबई पुलिस मामले की जांच के लिए रायपुर पहुंची है।
रायपुर से किया गया था धमकी भरा कॉल
खबर है कि फैजान खान ने रायपुर से मुंबई के बांद्रा थाने में फोन कर किंग खान को जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धमकी भरा कॉल कर 50 लाख रुपये की डिमांड की थी।
'50 लाख रुपये नहीं दिए तो मैं उसे मार डालूंगा'
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन के लैंडलाइन पर कॉल किया था। कॉलर ने कहा था- शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टैंड वाला है ना...उसने अगर मेरे को 50 लाख रुपये नहीं दिए तो मैं उसे मार डालूंगा। इस पर पुलिस ने पूछा था- कौन बोल रहे हो? इस पर कॉलर ने कहा- मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो।
सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सलमान खान को मिल रही इन धमकियों से न सिर्फ उनके परिवार वाले परेशान हैं बल्कि फैंस की चिंता भी काफी बढ़ गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रहीं धमकियां
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी है। इतना ही नहीं अप्रैल 2024 को सलमान खान के मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित घर पर फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही उनकी सुरक्षा भी काफी हद तक बढ़ा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications