सुहाना ने शेयर की एक साथ अपनी तीन सेल्फी, लोगों को दिखा कुछ ऐसा, हो रहीं वायरल

मुंबई, 23 सितंबर: बॉलीवुड के स्टार एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं लेकिन इंटरनेट पर उनकी चर्चा लगातार बनी रहती है। सुहाना की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी अभिनेत्रियों की तरह ही है। से कम नहीं हैं। सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी पंसद भी आती हैं। एक बार फिर सुहाना ने कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं।

शेयर कीं तीन सेल्फी

शेयर कीं तीन सेल्फी

सुहाना ने अपनी तीन सेल्फी इंस्टा पर पोस्ट की हैं। इनमें वह ब्लैक आउटफिट्स में हैं। तीन तस्वीरों में सुहाना ने एक ही ड्रेस में खुद को अलग-अलग एंगल से क्लिक किया है। सुहाना ने इन तस्वीरों को कोई कैप्शन नहीं दिया है। सुहाना अक्सर ही ब्लैक ड्रैस में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, ऐसे में एक बार फिर ब्लैक ड्रैस में उनकी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो गई हैं।

पढ़ाई कर रही हैं 21 साल की सुहाना

पढ़ाई कर रही हैं 21 साल की सुहाना

सुहाना खान इन दिनों न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई की है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना खान इस साल 21 साल की हो गई हैं। शाहरुख खान और गौरी के तीन बच्चे हैं। उनके बड़े बेटे आर्यन हैं, उनसे छोटी सुहाना हैं। सबसे छोटे अबराम हैं।

जल्दी ही फिल्मों में करेंगी एंट्री

जल्दी ही फिल्मों में करेंगी एंट्री

सुहाना सुहाना खान अब फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रही हैं। सुहाना का बॉलीवुड डेब्यू काफी धमाकेदार होना जा रहा है, वो एक टीनेज ड्रामा के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। उनको जोया अख्तर और करण जौहर जैसे बड़े नाम लॉन्च कर रहे हैं। सुहाना की पहली फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर होंगे। सुहाना की पहली फिल्म को लेकर बताया गया है कि यह इंटरनेशनल कॉमिक आर्ची पर आधारित होगी और ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जिसमें सुहाना खान लीड रोल करेंगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+