Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुल गया शाहरुख खान की बेटी सुहाना के स्लिम फिगर का राज, आप भी करें फॉलो

Suhana Khan Workout: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ साथ उनके तीनों बच्चे भी लाइमलाइट में छाए रहते हैं। खासतौर पर किंग खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों और विज्ञापनों में नजर आने के बाद से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई हैं।

खुल गया सुहाना खान की फिटनेस का राज
सुहाना खान अपने शांत नेचर और स्लिम फिगर के चलते लड़कियों के बीच काफी फेमस हैं। इस बार सुहाना खान ने अपने परफेक्ट एंट फिट फिगर का राज लोगों के सामने खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि कैसे वो खुद को इतना फिट रखती हैं।

suhana khan

सुहाना खान का वर्कआउट वीडियो वायरल
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पुश-अप्स, पुल-अप्स और डेडलिफ्ट करती नजर आ रही हैं। इस वर्कआउट वीडियो में सुहाना ने अपने अलग-अलग दिन के एक्सरसाइज के क्लिप्स को एकसाथ मर्ज किया है।

सुहाना खान ने खुद को ऐसे रखा है फिट
फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सुहाना खान इस वीडियो में पर्सनल ट्रेनर की देखरेख में पुल अप्स, हिप थ्रस्ट, पुश अप्स और डेडलिफ्ट्स करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक दिल, पावरलिफ्ट और एक धनुष का इमोजी लगाया है।

लोगों ने सुहाना के लिए कही ऐसी बात
सुहाना खान का वर्कआउट वीडियो देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं सुहाना खान ने कई लोगों के कमेंट्स का जवाब भी दिया है। एक यूजर ने सुहाना खान से पूछा कि वो पुल-अप्स कैसे कर लेती हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा है- ये एक स्ट्रगल था। वहीं कुछ लोगों ने सुहाना की मेहनत को देखते हुए उनकी तारीफ भी की है।

शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी सुहाना
जानकारी के अनुसार सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सुजॉय घोष हैं। वहीं सिद्धार्थ आनंद फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विलेन के रोल में अभिषेक बच्चन दिखाई देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+