रात में चांद से बात करती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, वायरल हुई तस्वीर

रात में चांद से बात करती दिखीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, वायरल हुई तस्वीर

मुंबई, 12 सितंबर: अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ऐसी स्टार किड्स हैं, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुहाना खान इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती हैं, जो वायरल होती है। सुहाना खान इंस्टाग्राम पर हर दिन डेली अपडेट करती हैं। सुहाना ने एक बार अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर धमाल मचाया है। सुहाना ने अपने फॉलोअर्स के लिए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने न्यूयॉर्क स्थित अपार्टमेंट के छत पर बैठी हैं और चांद की ओर देख रही हैं। सुहाना ने ये तस्वीर शनिवार (12 सितंबर) को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।

सुहाना खान ने तस्वीर में नहीं दिखाया अपने चेहरा

सुहाना खान ने तस्वीर में नहीं दिखाया अपने चेहरा

शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट की गई फोटो में सुहाना खान अपने छत पर सोफे पर बैठे दिखाई दे रही हैं। सुहाना ब्लैक रंग के छोटे आउटफिट में हैं। कैमरे की ओर सुहाना पीठ करके बैठी हुई हैं। सुहाना ने अपनी फोटो के साथ कोई कैप्शन शेयर नहीं किया।

वहीं शुक्रवार को सुहाना ने अपने अपार्टमेंट की खिड़की के सामने सोती हुई अपनी तस्वीर शेयर की है। फोटो में उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप और लूज पैंट पहनी हुई थी।

एक्टिंग और फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान

एक्टिंग और फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं सुहाना खान

सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स की छात्रा हैं। जहां सुहाना एक्टिंग और फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना अपने पिता शाहरुख की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं। सुहाना पढ़ाई पूरी करने के बाद वह फिल्मों में एंट्री करेंगी।

सुहाना के भाई आर्यन खान ने हाल ही में दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। उन्होंने भी एक फिल्म अध्ययन पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। आर्यन खान एक्टर नहीं बल्कि एक फिल्म प्रोड्यूसर बनना चाहते हैं।

सुहाना अपने परिवार के साथ अक्सर ट्रिप करते रहती हैं

सुहाना अपने परिवार के साथ अक्सर ट्रिप करते रहती हैं

सुहाना खान हाल ही में पुर्तगाल में छुट्टियां मनाने गई थीं। उसके पहले सुहाना खान अपनी मां गौरी खान के साथ सर्बिया भी गई थीं। गौरी खान ने सुहाना खान की कई तस्वीरें खीचीं थी। जिसे सुहाना खान ने शेयर भी किया किया था। तस्वीर में सुहाना खान एक पूल के पास, कोका कोला की कैन पकड़े हुए, सफेद टैंक टॉप और नीले रंग के शॉर्ट्स में दिख रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+