शाहरुख खान की लाडली Suhana Khan बच्चन परिवार के इस शख्स को कर रहीं डेट? फैमिली से भी कराया इंट्रोड्यूस

खबर है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अगस्त्या ने सुहाना को एक पार्टी में अपने परिवार वालों से मिलवाया।

Suhana Khan Dating Agastya Nanda: बॉलीवुड गलियारों अक्सर सितारों के लव अफेयर्स की चर्चा होती रहती है। कब किसका दिल किस पर आ जाए ये कोई नहीं जानता। इस बीच अब एक बार फिर दो ऐसे सितारों का दिल जुड़ने की कहानी सामने आई है जिनके बार में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये कहानी और कोई नहीं सिनेमा जगत के दो उभरते सितारों की है। जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। जी हां हम बात करें रहे हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा की।

Recommended Video

    Amitabh Bachchan के नाती Agastya Nanda को डेट कर रही हैं Suhana Khan | वनइंडिया हिंदी*Entertainmen
    सुहाना खान का बच्चन परिवार के इस शख्स पर आया दिल

    सुहाना खान का बच्चन परिवार के इस शख्स पर आया दिल

    खबरों के मुताबिक, सुहाना खान और अगस्त्या नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों साथ में समय बिताना काफी पसंद भी करते हैं। खबर है कि, 25 दिसंबर 2022 को कपूर परिवार ने एक क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। इस मौके पर अगस्त्या और सुहाना खान भी साथ में नजर आए।

    अगस्त्या ने परिवार से भी कराया इंट्रोड्यूस

    अगस्त्या ने परिवार से भी कराया इंट्रोड्यूस

    हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, कपूर फैमिली की इस क्रिसमस पार्टी में अगस्त्या ने अपने परिवार वालों से सुहाना खान को मिलवाया था। इस दौरान उन्होंने सभी मिलवाते हुए सुहाना को अपना पार्टनर बताया। जिसके बाद अब दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बता दें कि, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है।

    ऐसे शुरू हुई ये लव स्टोरी

    ऐसे शुरू हुई ये लव स्टोरी

    बता दें कि, सुहाना खान द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, इन दोनों के बीच द आर्चीज के सेट से ही मुलाकातें शुरू हुईं। धीरे-धीरे ये मुलाकातें अब प्यार का रूप का ले रही हैं। सूत्र ने बताया है कि वे दोनों काफी वक्त एक-दूसरे के साथ बिताया करते हैं। लेकिन दोनों अपने इस बॉन्ड को पब्लिक करना नहीं पसंद करते।

    बच्चन परिवार भी है रिश्ते से खुश

    बच्चन परिवार भी है रिश्ते से खुश

    अगस्त्या नंदा अमिताभ बच्चन के नाति और श्वेता बच्चन के बेटे हैं। कहा जा रहा है कि, इस रिश्ते की जानकारी बच्चन परिवार को भी है। वहीं श्वेता बच्चन ने इस रिश्ते को अपनी सहमति भी दे दी है और वह इस रिश्ते से काफी खुश हैं। हालांकि अब तक इस रिश्ते के बारे में सुहाना खान और अगस्त्या की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    आर्यन खान को डेट कर रही नोरा?

    आर्यन खान को डेट कर रही नोरा?

    बता दें कि, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम इन दिनों नोरा फतेही से जोड़ा जा रहा है। दोनों साथ में दुबई में स्पॉट किए गए। जहां आर्यन खान ने न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया था। दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, आर्यन खान और नोरा फतेही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि, ये महज एक अफवाह थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+