Watch Video: बर्थडे पर शाहरुख खान ने किया ऐसा डांस, देखते रह गए लोग, 58 की उम्र में SRK हुए 'जवान'

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने गत 2 नवंबर 2023 को अपना 58वां बर्थडे मनाया। उन्होंने अपने इस दिन को फैंस के लिए बहुत स्पेशल बना दिया था। आपको बता दें कि आधी रात को जहां किंग खान मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए फैंस से बालकनी में चढ़कर मिले, तो वहीं बर्थडे वाले दिन शाम को वह एक बार फिर फैंस से मिलने के लिए पहुंचे। शाहरुख एक बार फिर अपने घर मन्नत की बालकनी में नजर आए और उन्होंने अपने सभी फैंस का अभिवादन किया। किंग खान ने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया और फैंस को धन्यवाद कहा।

बेटे आर्यन खान के ब्रांड एक्स की पहनी टी-शर्ट
वहीं शाहरुख खान ने इस बार बेटे आर्यन खान के ब्रांड एक्स की टी-शर्ट पहनी थी, जिसमें वह बेहद हेंडसम लग रहे थे। गॉगल्स लगाए शाहरुख खान अपने घर मन्नत की बालकनी में आते ही उस पर चढ़ गए और सभी फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख ने फैंस के सामने हाथ जोड़े और फिर सलाम भी किया। यही नहीं शाहरुख ने हमेशा की तरह हाथ खोलकर अपना सिग्नेचर पोज भी किया, जिसे देख फैंस खुश हो गए थे।

srk

शाहरुख खान ने अपने गानों पर किया डांस
शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान अपने बर्थडे पर आयोजित एक खास इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के टाइटल सॉन्ग 'झूमे जो पठान' और 'जवान' के गाने 'नॉट रमैया वस्तवैया' पर जमकर डांस किया। इस दौरान वह फैंस को फ्लाइंग किस देते भी नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+