Shah Rukh Khan: सालों बाद 'छैया-छैया' पर शाहरुख खान ने किया जबरदस्त डांस, स्टेप्स देख झूम उठे लाखों फैंस

शाहरुख खान ने हमेशा की तरह अपना जन्मदिन फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। साथ ही उन्होंने छैया-छैया पर जबरदस्त डांस कर फैंस का दिल खुश कर दिया।

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार की तरह होता है। जब भी उनका जन्मदिन आता है तो मन्नत के बाहर फैंस किंग खान की झलक पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। शाहरुख खान भी अपना ये स्पेशल दिन फैंस के साथ सेलिब्रेट करते हैं। उन्होंने मुंबई में अपने चाहने वालों के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी थी। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ अपना बर्थडे केक काटा साथ ही छैया-छैया पर जबरदस्त डांस भी किया।

शाहरुख खान ने किया छैया-छैया पर डांस

शाहरुख खान ने किया छैया-छैया पर डांस

शाहरुख खान का वैसे तो हर बर्थडे फैंस के लिए स्पेशल होता है। लेकिन, 2 नवंबर को 57वां जन्मदिन इस बार बेहद खास था। क्योंकि इस बार पठान का टीजर रिलीज हुआ और उन्होंने अपने चाहने वालों को एक उपहार दिया। जी हां शाहरुख खान ने एक स्पेशल इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और फैंस के साथ अपना स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। साथ ही उन्होंने अपने पॉपुलर सॉन्ग छैया-छैया पर भी डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

शाहरुख खान के इस डांस से सभी फैंस खुशी के मारे झूम उठे। शाहरुख खान के लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और जींस के साथ डिनम जैकेट पहने नजर आए, जिसमें वो बेहद ही कुल लग रहे हैं। इस लुक की खास बात ये है कि ये जैकेट उन्हें उनके एक जबरा फैन ने गिफ्ट की थी। अगर उनकी इस जैकेट को ध्यान से देखें तो पीछे उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर प्रिंट है।

शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान की मौजूदगी देख फैंस का मानो दिन बन गया हो। इस वीडियो में फैंस की खुशी साफ जाहिर हो रही है। लगातार सभी फैंस शाहरुख खान को स्टेज पर देखकर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ने अपने फैंस को खुश करने के लिए उनको एक और उपहार दिया और अपने पॉपुलर सॉन्ग छैया-छैया पर डांस किया।

हजारों की भीड़ थी मौजूद

हजारों की भीड़ थी मौजूद

शाहरुख खान ने सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि अपने फैंस के साथ केक भी काटा और फैंस के साथ अपने इस खास को अच्छे से सेलिब्रेट किया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस इवेंट के दौरान लगभग 1000 लोग शामिल हुए थे। जो किंग खान को देखकर काफी खुश थे।

शाहरुख खान का फैंस का किया धन्यवाद

शाहरुख खान का फैंस का किया धन्यवाद

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का धन्यवाद किया। किंग खान ने अपने बंगले मन्नत के बाहर बालकनी में खड़े होकर मौजूद लाखों फैंस के बीच ली सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की। एक्टर ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, प्यार के समंदर मेरे बर्थडे पर चारों तरफ फैला हुआ था। धन्यवाद मेरे जन्मदिन पर मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए आभारी हूं... और खुश हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+