Shah rukh Khan Birthday: बादशाह ने खोला था अपने अकेलेपन का दर्द, 'मेरा कोई दोस्त नहीं है'

Shah rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल बहुत खास है। इस साल (2025) वह अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं और इसी साल उन्हें पहली बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला। शाहरुख के इंडस्ट्री में कई अच्छे दोस्त हैं और करण जौहर को तो वह अपना परिवार ही मानते हैं। इसके अलावा, सलमान खान, रानी मुखर्जी समेत कई बड़े स्टार्स के साथ उनके बहुत अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि, कुछ साल पहले कॉफी विद करण शो में ही उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी में बेहद अकेले हैं।

शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी, रोमांटिक अदाओं और स्टारडम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व के गंभीर पहलू बहुत कम देखने को मिलता है। करण जौहर के शो में कुछ साल पहले दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने स्टारडम के बावजूद अपने अकेलेपन और कम उम्र में मां-बाप को खो देने का दर्द शेयर किया था।

Shah rukh Khan

Shah rukh Khan ने शेयर किया था अपना अकेलापन

शाहरुख खान ने इस शो में कहा था, 'मुझमें बहुत अकेलापन है। मैं खुद के साथ बहुत खाली महसूस करता हूं। मुझे कभी-कभी ऐसा लगता है कि मुझे शायद दोस्त बनाने नहीं आते। अगर बन जाते हैं तो उन्हें रखना नहीं आता। अगर कुछ दोस्तों को रख भी पाता हूं, तो शायद वे मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं।' इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैंने बहुत कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था। शायद इस खालीपन का अहसास मेरे साथ आज तक चल रहा है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने रचा इतिहास, 33 साल के करियर में जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, आमिर और सलमान को किया पीछे

शाहरुख खान ने इसी इंटरव्यू में आगे बताया कि आज भी दिल्ली में मेरे कुछ दोस्त हैं, जो स्कूल के दिनों से मेरे साथ हैं। मैं उन्हें अपना दोस्त नहीं मानता हूं, क्योंकि वो मेरे साथ तब से हैं जब मैं दिल्ली का लड़का था। शाहरुख ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि उनके लिए उनका परिवार ही सबसे बड़ी ताकत रहा है।

इंडस्ट्री में शाहरुख के हैं कुछ अच्छे दोस्त

हालांकि, ऐसा नहीं है कि इंडस्ट्री में शाहरुख के अच्छे दोस्त नहीं हैं। सलमान खान से उनके काफी करीबी रिश्ते हैं। इसके अलावा, करण जौहर और फराह खान को तो वह अपनी फैमिली मानते हैं। हालांकि, एक दौर में सलमान खान और फराह खान से भी उनके संबंध खराब हुए थे, लेकिन अब फिर से वह दोस्त बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ मामले में Aryan Khan की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने शाहरुख खान को भेजा समन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+