शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना ने बालों में लगाई ऐसी हेयर क्लिप, कीमत सुन होश खो बैठेंगे आप
Suhana Khan Hair Clip: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसी पॉपुलर हीरोइन से कम नहीं हैं। वह भले अभी तक सिर्फ एक ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आई हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी बड़ी हीरोइन से कम नहीं है। वह 24 साल की उम्र में ही ग्लैमर वर्ल्ड में राज कर रही हैं।
सुहाना खान का फिल्मी करियर
सुहाना खान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं सुहाना खान अब जल्द ही पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'द किंग' में नजर आएंगी।

सुहाना खान की लग्जरी लाइफस्टाइल
आपको बता दें कि सुहाना खान एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। उनके अंदर भी पापा शाहरुख खान जैसे महंगे शौक मौजूद हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना का लुक काफी क्लासी लग लग रहा है लेकिन उन्होंने बालों में जो हेयर क्लिप लगाई है उसकी कीमत जानकर आप अपने होश खो सकते हैं।
सुहाना ने लगाई प्राडा की हेयर क्लिप
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना ग्रे कलर की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रे कलर का बैग भी कैरी किया है। लेकिन सबसे ज्यादा नजर सुहाना की हेयर क्लिप पर जा रही है, जो लग्जरी ब्रांड प्राडा की है।
सुहाना के हेयर क्लिप की कीमत
सुहाना खान के इस हेयर क्लिप की कीमत सुनकर कोई भी बेहोश हो सकता है। शाहरुख खान की लाडली की इस हेयर क्लिप की कीमत 48,561 रुपए है। ये क्लिप ओरिजिनल लेदर का बना हुआ है, जिसमें एक लंबा सा स्टिक दिया है, जिससे बाल को बांधा गया है। सुहाना ने आधे बाल बांधकर बीच में वेव कर्ल्स किए हैं।
वायरल हुई सुहाना खान की फोटो
सुहाना खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फोटोज पर जमकर कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। कोई सुहाना के लुक की तारीफ कर रहा हैं, तो कोई उन्हें शाहरुख खान की कार्बन कॉपी बता रहा है।
सुहाना खान के पास हैं ये महंगी चीजें
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 24 साल की उम्र में ही सुहाना खान न सिर्फ करोड़ों कमा रही हैं, बल्कि उनके पास कई महंगी और लग्जीरियस चीजें भी मौजूद हैं। खबर है कि सुहाना खान इस समय 13 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की मालकिन हैं।
कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं
सुहाना सुहाना खान को उनकी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' के लिए भी अच्छी-खासी फीस मिली थी। इसके अलावा सुहाना इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करती हैं। सुहाना कई बड़े कॉस्मेटिक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications