59 साल के शाहरुख खान के 24 घंटे का ये है शेड्यूल, फिटनेस का खुला ऐसा राज कि आप सोच नहीं सकते
Shah Rukh Khan Fitness Sercret: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी दिखाई देंगे।
क्या घायल हो गए थे शाहरुख खान?
हाल ही में खबर आई थी कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान बुरी तरह से घायल हो गए थे। कहा जा रहा था कि फिल्म किंग के लिए एक एक्शन सीन शूट करते समय शाहरुख खान गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टों ने उन्हें एक महीने तक आराम करने की सलाह दी थी।

किसी खास वजह से अमेरिका गए हैं किंग खान
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद शाहरुख खान अच्छा ट्रीटमेंट लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए थे। लेकिन किंग खान की पीआर टीम ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि सुपरस्टार बिल्कुल ठीक हैं।
शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ अनुशासन और मेहनत से भरी है
आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की लाइफ जितनी परदे पर चमकती है, उतनी ही दिलचस्प परदे के पीछे भी है। फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। 59 साल की उम्र में भी शाहरुख खान अपने दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालांकि बहुत कम लोग ये जानते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ कितनी अनुशासित और मेहनत से भरी हुई है।
24 घंटे में सिर्फ 4 घंटे सोते हैं किंग खान
-59 साल की उम्र में खुद को फिट रखने के लिए शाहरुख खान कड़ी मेहनत करते हैं। हां ज्यादातर लोग 7 से 8 घंटे की नींद को हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी मानते हैं, वहीं शाहरुख खान इस नियम को पीछे छोड़ते नजर आते हैं। वो दिनभर में सिर्फ 3 से 4 घंटे की सो पाते हैं।
-एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने खुद बताया था कि वह अक्सर सुबह 5 बजे सोते हैं और 9 या 10 बजे तक उठ जाते हैं, वो भी तब जब सुबह शूटिंग का शेड्यूल होता है। अगर वो देर रात किसी इवेंट या शूटिंग से लौटते हैं, तो सबसे पहले नहाते हैं, फिर अपने जिम में जाकर एक्सरसाइज करते हैं और उसके बाद सोने जाते हैं। ये उनके अनुशासन और मेहनत का बड़ा उदाहरण है।
शाहरुख खान का खास डाइट रूटीन
-शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू में डाइट रूटीन को लेकर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वो दिन में सिर्फ दो बार ही खाना खाते हैं यानी लंच और डिनर करते हैं। उनका खाना बेहद सिंपल होता है, जिसमें स्प्राउट्स, ग्रिल्ड चिकन, ब्रोकली और कभी-कभी दाल शामिल होती है।
-शाहरुख खान ने लंबे समय से सफेद चावल, मैदा वाली ब्रेड, चीनी और शराब जैसी चीजों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी है। इसी के चलते वह 59 साल की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं। हालांकि शाहरुख खान पहले चेन स्मोकर थे लेकिन अब उन्होंने अपनी उम्र का ख्याल करते हुए स्मोकिंग को काफी हद तक कम कर दिया है।
-शाहरुख खान ने बताया था कि वह जब अपने रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों के साथ होते हैं तो उन्हें जो भी प्यार से परोसा जाता है, उसे मना नहीं कर पाते हैं। चाहे वो बिरयानी हो या घी से भरा पराठा। वह उसे चाव से खा लेते हैं। शाहरुख खान के अनुसार ये सारी चीजें उन्हें दिल्ली में बिताए गए दिनों की याद दिलाते हैं।
रात को काम करना पसंद करते हैं किंग खान
शाहरुख खान का कहना है कि जहां ज्यादातर लोगों को दिन में काम करना पसंद होता है वहीं उन्हें रात में जगकर काम करना पंसद है। जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब वह चुपचाप स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह देर रात को ही अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीस एंटरटेनमेंट का सारा काम देखते हैं। किंग खान ने कहा था- मेरे लिए असली धर्म है मेहनत करना और वो मैं करता हूं।
शाहरुख खान को पूरे घर में पंसद है बाथरूम
आपको बता दें कि शाहरुख खान अपने दिन के 2 से 3 घंटे बाथरूम में बिताते हैं। उनके दोस्त इस बात के लिए उनका जमकर मजाक उड़ाते हैं। लेकिन किंग खान को बाथरूम में रहना काफी पसंद है। उनका कहना है कि 'मन्नत' का बाथरूम उनका पर्सनल स्पेस है जहां वो सबसे ज्यादा शांति महसूस करते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने बाथरूम स्पेस में ही टीवी, फोन और सभी जरूरी सुविधाएं रखी हुई हैं।
रात में करते हैं जिम में एक्सरसाइज
लोग सुबह एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं लेकिन शाहरुख खान देर रात को जिम जाकर वर्कआउट करते हैं। उनका वर्कआउट रूटीन बहुत ही टफ है, जिसमें 100 पुशअप्स, 60 पुलअप्स, वेट ट्रेनिंग और कार्डियो सेशन शामिल है। वर्कआउट करने के बाद किंग खान प्रोटीन शेक लेना कभी नहीं भूलते हैं।
परिवार के लिए हमेशा वक्त निकालते हैं किंग खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान का शेड्यूल काफी टाइट रहता है लेकिन इसके बावजूद, शाहरुख खान अपने तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ समय बिताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उनका मानना है कि काम चाहे जितना भी हो, परिवार के साथ बिताया समय सबसे कीमती होता है। ऐसे में वह अपने पूरे परिवार यानी पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ समय समय पर वेकेशन पर भी जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications