'शादी से पहले ही सुहागरात हो गई', बीच सड़क पर राखी सावंत ने कैमरे पर कही ये बात, आखिर क्या है वजह

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत ने अपनी मां के निधन के तुरंत बाद ही लोगों का बताया था कि उनकी शादी खतरे में हैं और उनके पति आदिल खान दुर्रानी एक धोखेबाज हैं।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं राखी सावंत पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर परेशान चल रही हैं। पहले राखी सावंत की मां की मौत हो गई और उसके तुरंत बाद ही वह अपनी शादी को लेकर भी मुसीबत में घिर गईं। राखी अपनी मां की मौत के बाद कैमरे पर फूट फूटकर रोतीं नजर आईं और उन्होंने पैपराजी से कहा कि उनकी मां की मौत का जिम्मेदार आदिल खान यानी उनका पति है। राखी ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में ही आदिल से शादी कर ली थी और निकाह के बाद ही अपान नाम भी बदल लिया था। राखी के अनुसार आदिल ने ही उन्हें इस शादी के बारे में लोगों को बताने से मना किया था। इसके बाद राखी ने आदिल पर आरोप लगाया कि उनका शादी के बाद किसी तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है और उन्होंने धोखे से राखी के पैसे और गहने ले लिए हैं। फिलहाल आदिल को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी शादी से पहले सुहागरात की बात करती नजर आ रही हैं।

20 फरवरी तक आदिल को मिली पुलिस कस्टडी

राखी सावंत ने अपनी मां के निधन के तुरंत बाद ही लोगों का बताया था कि उनकी शादी खतरे में हैं और उनके पति आदिल खान दुर्रानी एक धोखेबाज हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ पैसों के गबन और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने गत 7 फरवरी को आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट ने आदिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब एक बार फिर आदिल खान को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिल खान को अब 20 फरवरी 2023 तक पुलिस कस्टडी में रहना होगा। इस बारे में राखी सावंत का रिएक्शन भी सामने आया है।

राखी ने कहा- शादी से पहले ही सुहागरात हुई

मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- आदिल को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है जो कि उसके लिए जरूरी थी। अब पुलिस को पता चलेगा कि उसने मेरे साथ क्या किया है। मेरे पैसे और गहने कहां हैं। ऐसा होने से सिर्फ राखी सावंत को न्याय नहीं मिला है बल्कि ये देश की हर उस लड़की को न्याय मिला है जो कि पीड़ित है। राखी ने आगे कहा कि पहली बार किसी खास केस में कोई इतिहास रचा है। ऐसा लगा रहा है कि पहले सुहागरात हुई है फिर शादी हुई है।

'आदिल को पुलिस कस्टडी मिलना था जरूरी'

राखी ने अपने इस बयान का मतलब समझाते हुए कहा- आदिल को पहले कोर्ट ने न्यायिक हिरासत दी और अब पुलिस कस्टडी में भेज दिया जबकि हमेशा ये होता है कि पहले किसी आरोपी को पुलिस कस्टडी में रखा जाता है और फिर उसे न्यायिक हिरासत मिलती है लेकिन आदिल के केस में ये उल्टा हुआ है जो कि बहुत ही जरूरी था। पुलिस कस्टडी मिलना जरूरी था वरना ये कैसे पता चलेगा कि मेरा क्या नुकसान हुआ है।

राखी ने कहा- मेरे वकील ने मेरी बहुत मदद की

राखी ने कहा- मेरे वकील ने मेरी बहुत मदद की

राखी सावंत ने इस मामले में आगे कहा- आदिल को पुलिस कस्टडी मिलना बहुत जरूरी था। मेरे वकील मेरे भाई की तरह हैं। उन्होंने बिना किसी पैसे के मेरी मदद की है। इस दौरान राखी सावंत उनके पैर भी पकड़ती है। राखी सावंत ने बताया कि कोर्त में आदिल उन्हें गुस्से से देख रहे थे। आदिल के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्हें इन सब चीजों से बहुत गुस्सा आ रहा था।

राखी का दावा आदिल की गर्लफ्रेंड हैं प्रेग्नेंट

राखी ने कैमरे पर बताया था कि उनके पति आदिल का किसी तनु नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था और ये तब हो रहा था जब राखी सावंत बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने गई थीं। राखी ने कहा था कि शादी के बाद से वह तनु के साथ रिलेशनशिप में थे। राखी ने दावा किया है कि तनु प्रेग्नेंट हैं और वह आदिल के बाहर आते ही उनसे शादी कर लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+