The Kerala Story के सपोर्ट में उतरीं शबाना आजमी, फिल्म को बैन करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
देशभर के कई हिस्सों में 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद लगातार जारी है। वहीं, इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वाले को मुंह तोड़ जवाब दिया।

Shabana Azmi: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर देशभर में विवाद लगातार जारी है। फिल्म की कहानी की वजह से देश के कई हिस्सों में फिल्म की स्क्रीनिंग बंद कर दी गई है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद के बीच इसको लेकर अब शबाना आजमी ने ट्वीट किया है और विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया।
द केरल स्टोरी को रोक लगाने की कोशिश
जब से द केरल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हुआ तभी से विवाद जारी है। यहां तक फिल्म रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट का भी सहारा लिया गया। हालांकि कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से साफ इंकार कर दिया। जहां कुछ लोग फिल्म का पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इस फिल्म का समर्थन कर रहे हैं। इस लिस्ट में अब बॉलीवुड भी शामिल हो गया है।
फिल्म के सपोर्ट में उतरीं शबाना आजमी
शबाना आजमी ने ट्वीट कर फिल्म द केरल स्टोरी का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जो लोग द केरल स्टोरी पर रोक लगाने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत है, जितने कि वह आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर बैन लगाना चाहते थे। एक बार किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिल जाता है तो फिर किसी भी दूसरे कॉन्स्टिट्यूशन अथॉरिटी का कोई रोल नहीं रह जाता।'
Those who speak of banning #The Kerala Story are as wrong as those who wanted to ban Aamir Khan’s #Laal Singh Chaadha. Once a film has been passed by the Central Board of Film Certification nobody has the right to become an extra constitutional authority .
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) May 8, 2023
बॉक्स ऑफिस पर कर रही ताबड़तोड़ कमाई
बता दें कि, सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम विरोध होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ 8 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इसने 12 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली। तीसरे दिन तो सिनेमाघरों में 16 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर 35 करोड़ की कमाई कर डाली। इसका मतलब साफ है कि फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आई। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस कैसा प्रदर्शन करती है।












Click it and Unblock the Notifications