'आपकी एज की लड़कियां तो...' शबाना आजमी और धर्मेंद्र के लिपलॉक पर तब्बू ने की टांग खिंचाई, कही थी ये बात

Tabbu Teases Shabana Azmi: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए हाल ही में शबाना आजमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड लेने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया।

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है। जिसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने लिपलॉक किया। ये सीन देखकर फैंस काफी हैरान रह गए थे। वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद बॉलीवुड गलियारों में इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई। अब शबाना आजमी ने बताया कि धर्मेंद्र संग हुए लिपलॉक को लेकर तब्बू ने उनकी काफी टांग खिचाई की थी।

shabana azmi

शबाना आजमी ने बताया कि इस सीन को देखने के बाद तब्बू ने उनसे कहा था कि, 'आपने तो पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। अब सब आपकी उम्र की लड़कियां कह रही हैं कि किस होगी तो हम करेंगे।' शबाना ने आगे बताया कि इस सीन की वजह से जनता काफी हैरान हो गई थी। लोगों ने सिनेमाघरों में भी खूब सीटियां बजाई थी। हालांकि मेरे लिए ये काफी नॉर्मल है।

वहीं शबाना आजमी ने इस सीन का क्रेडिट पूरा करण जौहर को दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी ये सीन अच्छे से हो पाया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपना फेवरेट सीन बताया। एक्ट्रेस ने कहा, 'जिस सीन में आलिया भट्ट उनसे आकर बात करती हैं और गुस्से में कहती हैं कि उन्होंने अपने पति को धोखा दिया था। ये सीन मेरा सबसे ज्यादा फेवरेट है।'

बता दें कि, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी साल 2023 की हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी रणवीर और आलिया की प्रेम कहानी के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं जया बच्चन को धर्मेंद्र की पत्नी के रूप में देखा जाता है जिसके बिना घर में एक पत्ता तक नहीं हिलता। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+