'40 मिनट तक पड़ोसी के यहां बंद थे, भयानक आग ने हमें', सिंगर शान ने सुनाई डरावनी कहानी, कहा- वो दर्दनाक था
Shaan Fire Incident: बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर शान इस समय खबरों में छाए हुए हैं। गत 24 दिसंबर 2024 (मंगलवार) को शान जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसमें भयानक आग लग गई थी। अब शान ने खुद इस भयानक हादसे की कहानी बताई है।
सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी थी भयानक आग
आपको बता दें कि मुंबई के बांद्रा इलाके में फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग में गत 24 दिसंबर 2024 को तड़के आग लग गई थी, जहां बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान रहते हैं। इस घटना में इमारत के कुछ हिस्सों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि शान और उनका परिवार सुरक्षित हैं।

शान ने घर को हुए नुकसान के बारे में बताया
अब सिंगर शान ने खुद इस भयावह घटना को याद किया और अपने घर को हुए नुकसान के बारे में लोगों को बताया है। सिंगर शान ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए इस घटना के बारे में खुलकर बात की है।
सिंगर शान ने सुनाई आपबीती
शान ने आपबीती बताते हुए कहा है- आग बिल्डिंग के 7वीं मंजिल पर करीब रात के 12.30 बजे लगी थी। हम सो रहे थे और करीब 1 बजे उठे। हमें छत पर जाने को कहा गया, लेकिन छत बंद होने और धुआं बढ़ने के कारण हमने 14वीं मंजिल पर अपने पड़ोसी श्रीमती काजी के घर में शरण ली थी।
'40 मिनट तक पड़ोसी के फ्लैट में बंद रहे'
उनके फ्लैट में रहेशान ने आगे कहा- दुर्भाग्य से, वो लोग भी फंस गए थे। हम लगभग 40 मिनट तक उनके फ्लैट में रहे, जब तक कि फायरमैन नहीं आ गए और उन्होंने हमें नीचे उतार लिया। इसके बाद शान ने कहा- 7वीं मंजिल पूरी तरह से आग के लपेटे में आ गई थी। वहीं छठी और 8वीं मंजिल आंशिक रूप से जल गई है, लेकिन इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हमारा घर ठीक है। आग को पूरी तरह से बुझाने में ढाई घंटे का समय लग गया था।
शान की पत्नी राधिका मुखर्जी ने बताई ऐसी बात
सिंगर शान की पत्नी राधिका मुखर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस भयावह हादसे से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है- आप सभी को ये बताना है कि हम सुरक्षित हैं। हम बिल्कुल ठीक हैं। बाद में शान ने अपनी पत्नी के इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से शेयर किया था। आपको बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications