इंस्टाग्राम पर सेलेना गोमेज को किया जाता है सबसे ज्यादा फॉलो, सामने आई ये बड़ी सच्चाई
Selena Gomez: सेलेना गोमेज ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस और सिंगर के रूप में लंबे समय तक उन्होंने अपने करियर को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचाया है।

Selena Gomez: हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज एक बार फिर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली महिला बन गई हैं। सेलेना गोमेज के इंस्टाग्राम पर 382 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उन्होंने ब्यूटी क्वीन काइली जेनर को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है, जिनके पास इस समय इंस्टाग्राम पर 380 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ये पहली बार नहीं है जब सेलेना गोमेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला बनी हैं। इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेब के रूप में काइली जेनर के आने से कुछ साल पहले भी लोग सबसे ज्यादा सेलेना गोमेज को ही फॉलो करते थे।

सेलेना गोमेज को किया जाता है सबसे ज्यादा फॉलो
सेलेना गोमेज ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस और सिंगर के रूप में लंबे समय तक उन्होंने अपने करियर को सफलता की ऊंचाई पर पहुंचाया है। वह हॉलीवुड की एक अच्छी प्रोड्यूसर भी हैं। सिर्फ इतना नहीं वह एक फेमस ब्यूटी ब्रांड की मालकिन भी हैं।

सेलेना गोमेज बनीं इंस्टाग्राम की क्वीन
सेलेना गोमेज ओनली 'मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में उनके साथ स्टीव मार्टिन और मार्टिन शॉर्ट ने भी काम किया था। सेलेना गोमेज पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं जब उन्होंने 'सेलेना गोमेज: माई माइंड एंड मी' नाम से अपनी मोस्ट अवेटेड डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी। इस डॉक्यूमेंट्री में उनके जीवन के कुछ ऐसे वर्षों को दिखाया गया था जब वह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं।
फोटो शेयर कर कही ये बात
हाल ही में, सेलेना गोमेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस दिन एक फोटो शेयर की थी जिस दिन वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली महिला बनीं थी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- मैंने इसे एक बार डिलीट कर दिया था क्योंकि मुझे लगा कि शायद यह बहुत ज्यादा है लेकिन ये जरूर भी है। इस तस्वीर में सेलेना गोमेज कालं रंग की ड्रेस में हाथ में कॉकटेल ग्लास पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

काइली ने भी किया सोशल मीडिया पर कब्जा
आपको बता दें कि काइली जेनर इस समय इंस्टाग्राम पर चौथी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेब हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर तब अपना कब्जा जमा लिया था जब उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया था और उसके साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं।

काइली ब्यूटी कॉस्मेटिक्स की हैं मालकिन
आपको बता दें कि पार्टनर ट्रैविस स्कॉट के साथ काइली के दो बच्चे हैं - स्टॉर्मी जो कि 4 साल का है और ऐरे, जो कि एक साल का है। काइली न सिर्फ हॉलीवुड की एक शानदारा एक्ट्रेस हैं बल्कि वह बिलियन डॉलर ब्यूटी ब्रांड, 'काइली कॉस्मेटिक्स' की मालकिन भी हैं। इसके अलावा वह कई शोज भी होस्ट करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications