Selena Gomez ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से कर ली सगाई, जल्द होगी शादी, कौन है सिंगर का मंगेतर?
Selena Gomez Benny Blanco Engaged: हॉलीलुड की फेमस सिंगर सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लांको ने सगाई कर ली है! सिंगर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने अपनी खूबसूरत सगाई की अंगूठी का भी शानदार फोटो पोस्ट किया।
फोटो साझा करते हुए सेलेना ने लिखा, "अब से हमेशा के लिए शुरू होता है..." जबकि बेनी ने कमेंट किया, "अरे रुको... वह मेरी पत्नी है।" इस पोस्ट पर कपल के फॉलोअर्स ने उन्हें बधाई दी, हालांकि कमेंट्स केवल उन्हीं यूज़र्स के लिए खोले गए हैं जिन्हें वे खुद फॉलो करते हैं। फैंस को पोस्ट पर कमेंट करने की अनुमति नहीं है।

फोटो में, सेलेना ने अपनी बड़ी ओवल कट हीरे की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। जो बेनी ने उन्हें दी थी, और एक प्यारे पिकनिक की तस्वीर शेयर की, जो शायद वह जगह थी जहां बेनी ने उन्हें प्रपोज़ किया। अंतिम तस्वीर में बेनी सेलेना के साथ गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, और सेलेना अपनी अंगूठी को दिखा रही हैं।
सेलेना और बेनी का रिश्ता
गोमेज़ और ब्लांको ने दिसंबर 2023 में अपने रिश्ते की सार्वजनिक पुष्टि की, हालांकि वे आधिकारिक रूप से इसे स्वीकार करने से पहले छह महीने से अधिक समय तक एक-दूसरे के साथ थे, जैसा कि पीपल मैगज़ीन ने बताया। तब से, इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारे पल साझा किए हैं।
कौन है सेलेना गोमेज़ के मंगेतर?
सेलेना की बेनी ब्लैंको से सगाई काफी चर्चा में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बार बार लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं। बता दें कि, बेन का जन्म 8 मार्च 1988 को यूएस में हुआ था। वह एक अमेरिकन रेकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्ग राइटर हैं। कपल को कई बार एक साथ देखा गया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड सेलेना के साथ भी कई सारे गाने लिख चुके हैं। बेनी से पहले सेलेना कई बड़े स्टार्स को डेट कर चुकी हैं। जिसमें निक जोनस, जस्टिन बीबर, और चार्ली पुट हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है ऐश्वर्या राय की भाभी? Shrima Rai जीत चुकी है ब्यूटी क्वीन का खिताब, खूबसूरती में देती हैं कड़ी टक्कर












Click it and Unblock the Notifications