Seema Sajdeh घर से भागकर शादी करने वाले सीमा-सौहेल खान का क्यों हुआ 24 साल बाद तलाक? EX बीवी ने खोले राज
Seema Sajdeh: सलमान खान के छोटे भाई सौहैल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह का रिश्ता शादी के 24 साल बाद साल 2022 में टूटा था, उस वक्त हिंदी सिनेमा के लिए ये काफी बड़ी खबर थी और लोगों के मन में आज भी यही सवाल है कि आखिर ये रिश्ता क्यों टूटा? आपको बता दें कि तलाक होने से पहले ही सोहैल और सीमा पांच साल से साथ नहीं रह रहे थे।
इस रिश्ते के बारे में सीमा ने लंबे वक्त बाद मुंह खोला है, उन्होंने ऊषा काकड़े प्रोडक्शन के साथ बात करते हुए अपने रिश्ता का सच लोगों को को बताया है, उन्होंने कहा कि 'वो दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे, हम आज भी दोस्त हैं, हमारे बीच में कोई कड़वाहट नहीं है, हम दोनों बेटे की परवरिश के लिए साथ में हमेशा रहते हैं, सलमान खान का पूरा परिवार मुझे अभी भी पूरी तरह से सपोर्ट करता है।'

'मैं और सोहैल अब पति-पत्नी नहीं है' (Seema Sajdeh)
सीमा ने कहा कि 'मैंने जिस वक्त शादी की थी, उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी लेकिन जैसे-जैसे रिश्ता वक्त से साथ बढ़ा हमें लगा कि हम एक -दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर समझ नहीं पा रहे हैं, जब आपके साथ ऐसा होने लगे तो जिंदगी में कड़वाहट पैदा हो जाती है, रिश्ते में तनाव रहने लगता है जिसका असर बच्चों पर भी बहुत बुरा पड़ता है, खिटपिट से अच्छा है कि अलग-अलग शांति से रहें इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया लेकिन मेरे बच्चे आधे सजदेह और आधे खान हैं, इसलिए भले ही मैं और सोहैल अब पति-पत्नी नहीं है लेकिन मेरा परिवार नहीं छूटा है।'
'प्यार किया तो डरना क्या': Seema Sajdeh
आपको बता दें कि सोहैल और सीमा की पहली मुलाकात एक्टर चकी पांडे की सगाई पार्टी में हुई थी. उस वक्त सीमा दिल्ली से मुंबई आई थीं, देखने में बेहह हसीन सीमा सजदेह तब फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं तो वही सोहैल खान ने 'प्यार किया तो डरना क्या' के जरिए प्रोडक्शन-डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। पहली ही नजर में सौहैल का दिल सीमा पर आ गया था लेकिन सीमा हिंदू-पंजाबी परिवार से हैं और सोहैल मुस्लिम, ऐसे में इन दोनों की शादी के लिए सीमा का परिवार रेडी नहीं हुआ।

'घर से भागकर की शादी, फिर किया निकाह' (Seema Sajdeh)
ऐसे में सौहेल उन्हें भगाकर ले गए थे और मंदिर में जाकर शादी की थी। यहीं नहीं शादी के बाद जब वो घर लौटे तो पिता सलीम खान के कहने पर इन दोनों निकाह भी किया था, वो भी आधी रात को, जिसके लिए सोहैल एक मौलवी को एक तरह से किडनैप करके घर लाए थे। इस शादी से दोनों को दो बेटे- निर्णाव और योहा हैं।
हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सोहैल की आशिकमिजाजी , दोनों के तलाक की वजह थी लेकिन सीमा ने अपने इंटरव्यू में इस तरह की कोई भी बात नहीं कही।

दो बेटों के मम्मी-पापा हैं सोहैल-सीमा
मालूम हो कि सलमान खान के छोटे भाई सोहैल ने अपने करियर की शुरुआत एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के तौर पर की, साल 1997 की एक्शन थ्रिलर 'औजार' से डायरेक्शन में डेब्यू किया, जिसमें उनके भाई सलमान और संजय कपूर ने काम किया था। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों भाइयों सलमान और अरबाज को हिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) और 'हैलो ब्रदर '(1999) में अपने बैनर जी.एस. एंटरटेनमेंट के तहत डायरेक्ट किया।

'मैंने दिल तुझको दिया' से किया था एक्टिंग डेब्यू
साल 2002 में, उन्होंने 'मैंने दिल तुझको दिया' से एक्टिंग डेब्यू भी किया इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नज़र आए लेकिन बतौर एक्टर उन्हें सक्केस मिली नहीं। उन्हें पहली सफलता फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया?' (2005) से मिली, जिसमें उन्होंने अपने भाई सलमान खान के साथ काम किया था।
उन्होंने फिल्म 'जय हो' से डायरेक्शन में वापसी की, जो जनवरी 2014 में रिलीज हुई और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले।2017 में, वह सात साल बाद एक्टिंग में लौटे और एक बार फिर भाई सलमान के साथ 'ट्यूबलाइट' में नजर आए, हालांकि ये फिल्म भी सफल नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications