Satyaprem Ki Katha: कार्तिक-कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर रिलीज, प्यार और दर्द से जुड़ी है कहानी
Satyaprem Ki Katha Trailer Out: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Satyaprem Ki Katha Trailer Out: बॉलवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही अपनी अपकमिंग रोमांटिक मूवी 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज उनकी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म मेकर्स ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी की आज सुबह इस मूीव का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि आखिरी बार कार्तिक आर्यन को फिल्म 'शहजादा' में बतौर हीरो देखा गया था। हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद कार्तिक आर्यन फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक कैमियो रोल करते नजर आए थे। अब कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को उनसे काफी उम्मीदें होने लगी हैं।
29 जून को रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं। इस मूवी को साजिद नाडियाडवाला, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म आगामी 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
ट्रेलर में दिखी कार्तिक और कियारा की लव स्टोरी
ट्रेलर में दिखाया गया है कि खूबसूरत वादियों में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मुलाकात होती है। कियारा का पहले से एक बॉयफ्रेंड होता है, लेकिन इसके बावजूद कार्तिक को कियारा मोहब्बत हो जाती है। आखिरकार कियारा भी मान जाती हैं और फिर दोनों की लव स्टोरी शुरू होती है। इस फिल्म की कहानी में रोमांस के साथ साथ फैमिली के एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगा है। देखें ट्रेलर-
कहानी में प्यार और दर्द का मिश्रण
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि असली कहानी तो वहां शुरू होती है, जब एक बहुत बड़ी 'सच्चाई' का सबको पता चलता है। ट्रेलर के अंत में कार्तिक रोते हुए कहते हैं- शायद मैं इस दुनिया में कुछ करने ही नहीं आया। सिवाय तुमसे प्यार। दरवाजे के दूसरी तरफ कियारा की परछाई दिखाई देती है और वो भी रो रही होती हैं। ट्रेलर देखने से साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में प्यार, मोहब्बत और दर्द का भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications