Satish Shah Love Story: कौन हैं सतीश शाह की पत्नी मधु, जिसे देखते ही प्यार में डूब गए थे एक्टर? कैसे हुई शादी?
Satish Shah Love Story: टीवी के पॉपुलर शो 'सराभाई वर्सेज सराभाई' में इंद्रवर्धन सराभाई का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर सतीश का आज यानी 25 अक्तूबर 2025 (शनिवार) को निधन हो गया है।
एक्टर सतीश शाह का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सतीश शाह ने आज 25 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2.30 बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे।

किडनी की बीमारी से पीड़ित थे सतीश शाह
-हाल ही में सतीश शाह की तबीयत फिर से बिगड़ गई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार किडनी फेलियर के चलते ही सतीश शाह की मौत हुई है।
-जानकारी के अनुसार सतीश शाह के करीबी दोस्त अशोक पंडित और एक्टर के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था।
एक्टर सतीश शाह की लव स्टोरी
दिवंगत एक्टर सतीश शाह की लव स्टोरी भी उतनी ही दिलचस्प और मजेदार है जितना उनका अभिनय। सतीश शाह ने मधु शाह से साल 1974 में शादी की थी। ऐसे में उनकी शादी को 45 साल से ज्यादा का समय हो चुका था। सतीश शाह और मधु शाह की प्यार की कहानी इंतजार और हंसी-मजाक से भरी हुई है।
पहली मुलाकात और 'लव एट फर्स्ट साइट'
-साल 1970 के दशक की शुरुआत में, सतीश शाह की सिप्टा फिल्म फेस्टिवल (Sipta Film Festival) में मधु शाह से पहली बार मुलाकात हुई थी। मधु एक डिजाइनर हैं और वह सतीश शाह को पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं।
-सतीश शाह को मधु इतनी अच्छी लगी थीं कि उन्होंने पहले ही दिन उन्हें प्रपोज कर दिया था लेकिन मधु ने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया था। उनका मानना था कि 'लव एट फर्स्ट साइट' जैसी कोई चीज नहीं होती। ऐसे में सतीश शाह का दिल टूट गया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी थी।
फिल्म 'साथ साथ' के सेट पर किया था इम्प्रेस
कुछ समय बाद, सतीश शाह और मधु शाह को फिल्म 'साथ साथ' (1982) के सेट पर फिर से काम करने का मौका मिला था। यहां सतीश शाह ने मधु को दोबारा प्रपोज किया था लेकिन फिर से उन्होंने ना कह दिया था। सतीश शाह ने कभी हिम्मत नहीं हारी। वह मधु को अपनी हंसी-मजाक और सच्चे प्यार से इम्प्रेस करते रहे। धीरे-धीरे मधु भी सतीश के प्रति आकर्षित होने लगी थीं।
परिवार की मंजूरी और शादी
-उस दौर में लव मैरिज को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता था, खासकर जब सतीश शाह टीवी और थिएटर में काम करते थे, जिसे लोग 'छोटा-मोटा' काम मानते थे। वहीं मधु के माता-पिता शुरू में इस रिश्ते से सहमत नहीं थे लेकिन सतीश शाह ने अपनी मेहनत और सच्चाई से उन्हें मना लिया था।
-एक महीने के अंदर ही सतीश शाह और मधु की सगाई हो गई थी और 8 महीने बाद साल 1972 में दोनों ने शादी कर ली थी। सतीश शाह कहते हैं कि मधु उनकी 'लकी चार्म' हैं और वह हमेशा पत्नी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कभी ऐसे डेली सोप साइन नहीं किए जो उन्हें घर से दूर रखे।












Click it and Unblock the Notifications