शाहरुख खान की हरकत देख गुस्से से तमतमा गए थे सतीश शाह, सरेआम मारने वाले थे झापड़

दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को निधन हो गया। जिससे पूरे फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई। अपने चार दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने हास्य और गंभीर दोनों ही भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान-के साथ स्क्रीन में काम किया है।

इनमें से सबसे यादगार रही 'मैं हूं ना' में निभाई गई उनकी भूमिका, जिससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा आज भी चर्चाओं में है। जब वो शाहरुख खान के ऊपर गुस्सा हो गए थे। क्या है पूरा वाकया, हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Satish Shah got very angry with Shahrukh

'मैं हूं ना' के सेट पर हुआ था हंसी का तूफान
सतीश शाह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म 'मैं हूं ना' की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर वे शाहरुख खान पर गुस्सा हो गए थे। इस सीन में उन्हें एक ऐसे प्रोफेसर की भूमिका निभानी थी जो बात करते समय थूक फेंकते हैं। शाह ने बताया कि इस सीन को यथार्थ रूप से दिखाने के लिए वे हर बार एक घूंट पानी पीकर बोलते थे ताकि बोलते समय पानी मुंह से बाहर निकले। जिससे फिल्म का सीन ओरिजनल लगे।

लेकिन जब भी वे सीन शुरू करते, शाहरुख खान अपनी हंसी रोक नहीं पाते और हर बार रीटेक लेना पड़ता। इस वजह से सेट पर लगातार आठ बार रीटेक हुए, जिससे सतीश शाह परेशान हो गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, मैं गुस्से में बोला कि अब मैं नहीं करूंगा। सेट पर हर कोई हंस रहा था, लोग हंसी के मारे कुर्सियों से गिर रहे थे। यह सीन इतना फनी था कि शायद यूट्यूब पर भी मिल जाए।

जब जायद खान को लाना पड़ा सीन में
सतीश शाह ने बताया कि जब बार-बार शाहरुख सीन के दौरान हंस जाते, तो अंत में निर्देशक ने जायद खान को सीन में शामिल किया, ताकि शूटिंग पूरी हो सके। उन्होंने कहा, "शाहरुख फिर से हंस पड़ा, तो मुझे जायद के साथ सीन करना पड़ा। तब जाकर शॉट ओके हुआ।"

दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे सतीश शाह
'मैं हूं ना' में उनके गुस्सैल लेकिन मजेदार प्रोफेसर का किरदार आज भी दर्शकों की यादों में बसा है। सतीश शाह ने अपनी शानदार टाइमिंग और स्वाभाविक अभिनय से हर उम्र के दर्शकों को हंसाया। बता दें, सतीश का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को मुंबई में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+