सतीश शाह की जलती चिता के सामने 'साराभाई' की टीम ने क्यों गाया ऐसा गाना? क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का गत 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में निधन हो गया था। 74 वर्ष की उम्र में किडनी फेल होने के कारण एक्टर की मौत हो गई है।

किडनी फेल होने के कारण हुई सतीश शाह की मौत
इसके बाद गत 26 अक्टूबर 2025 (रविवार) को सतीश शाह को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अपने करियर में सतीश शाह ने अनगिनत यादगार भूमिकाएं निभाई थीं लकिन दर्शकों के दिलों में उनकी सबसे खास पहचान, टीवी के फेमस शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के इंद्रवदन साराभाई के रूप में मिली थी।

Satish Shah

'साराभाई वर्सेस साराभाई' से पॉपुलर हुए थे सतीश शाह

इस शो से सतीश साह को अपार लोकप्रियता और घर-घर में पहचान मिली थी। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर जब सतीश शाह का अंतिम संस्कार किया गया तो इस सीरियल की पूरी टीम भावनाओं से भरी नजर आई।

अंतिम संस्कार पर गाया गया शो का थीम सॉन्ग

-सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान इस खास शो के कलाकारों और मेकर्स ने अपने प्रिय सह-कलाकार को एक अनोखे और दिल छू लेने वाले अंदाज में विदा किया। उन्होंने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' का थीम सॉन्ग गाकर एक्टर को श्रद्धांजलि दी।

-इस मौके पर शो के प्रमुख कलाकार, साहिल साराभाई का किरदार निभाने वाले सुमित राघवन, मोनिशा साराभाई की भूमिका में रहीं रूपाली गांगुली और रोसेश साराभाई का किरदार निभाने वाले राजेश कुमार भी मौजूद थे।

थीम सॉन्ग गाने के बाद रोने लगे थे सभी कलाकार

साथ ही इस शो के निर्माता जेडी मजेठिया, निर्देशक देवेन भोजानी, लेखक-निर्देशक आतिश कपाड़िया और अभिनेता परेश गणात्रा ने भी सतीश शाह को अंतिम विदाई दी। जब सबने थीम सॉन्ग गाना शुरू किया तो माहौल बेहद भावुक हो गया था और वहां मौजूद सभी कलाकार अपने आंसू नहीं रोक पाए।

क्यों गाया गया था शो का थीम सॉन्ग?

-अंतिम संस्कार संपन्न हो जाने के बाद शो के निर्देशक देवेन भोजानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ये भले ही कुछ लोगों को अजीब या पागलपन लगे लेकिन हम जब भी एक साथ होते थे, यही गाना गाते थे और आज भी कोई अपवाद नहीं था।

-देवेन भोजानी ने आगे लिखा- ऐसा महसूस हुआ जैसे इंदु (सतीश शाह) ने खुद जिद की हो कि हम सब साथ में गाएं। सतीश शाह, आपको निर्देशित करना मेरे लिए गर्व की बात थी। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

-वहीं अभिनेता राजेश कुमार ने भी एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा- अंतिम अलविदा, साराभाई के गाने के बिना ये अधूरा रहता। लॉन्ग लिव इंदु, काका, क्या आपने सुना? मैंने भी गाने की कोशिश की और टीम से फिर वही प्यार और जुड़ाव महसूस किया।

लोगों ने एक्टर के लिए किए ऐसे कमेंट्स

'साराभाई वर्सेज साराभाई' की टीम का ये जेस्चर देखकर फैंस भी भावुक हो उठे थे। एक यूजर ने लिखा- इससे ज्यादा भावनात्मक और खूबसूरत विदाई और क्या हो सकती है। सभी ने इस सॉन्ग को बहुत दिल से गाया। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे प्यारे इंद्रवदन साराभाई को अलविदा कहने का ये सबसे सुंदर तरीका था।

सतीश शाह की प्रार्थना सभा

'साराभाई वर्सेस साराभाई' की टीम ने अपने इंदु को उसी अंदाज में विदा किया जैसे उन्होंने हमेशा जीवन जिया,मुस्कुराते हुए,प्यार से और पूरे दिल से। बताया जा रहा है कि सतीश शाह की प्रार्थना सभा आज यानी 27 अक्टूबर 2025 को मुंबई में आयोजित की जाएगी, जहां इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+