क्या सतीश कौशिक की मौत से दाऊद इब्राहिम का है कनेक्शन? विकास मालू की पत्नी के खत ने उठाए सवाल
हाल ही में सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की पत्नी ने दावा किया है कि जिस पार्टी में ये दोनों शामिल हुए थे, उसमें दाऊद इब्राहिम का बेटा अनस भी मौजूद था।

Satish Kaushik death Dawood Connection: मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्टर की मौत के बाद से ही उनके दोस्त विकास मालू शक के घेरे में आ गए हैं। सतीश कौशिक की मौत के बाद से ही उनपर संदेह जताया जा रहा है और इसका कारण कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू के फार्महाउस पर उनका होना था। अब सवालिया निशानों के बीच विकास मालू की दूसरी पत्नी ने ही दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है और अपने पति की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं।

विकास मालू की पत्नी ने लिखी चिट्ठी
विकास मालू की पत्नी ने दिल्ली पुलिस को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें दावा किया है कि 23 अगस्त 2022 को उनके पति बिजनेसमैन पति विकास मालू ने दुबई में एक पार्टी की थी। इस पार्टी में सतीश कौशिक भी मौजूद थे। मुझे विकास ने ही बताया कि पार्टी में दाऊद इब्राहिम का बेटा अनस भी मौजूद था। दावा किया गया है कि इस पार्टी में आने से पहले सतीश कौशिक विकास मालू के घर गए थे और उनकी 15 करोड़ रुपये को लेकर बहस भी हुई थी।

क्या मौत का है दाऊद कनेक्शन?
हालांकि, अब विकास मालू की दूसरी पत्नी के आरोपों से इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस चिट्ठी के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब विकास मालू ने भी इस मामले को लेकर सफाई दी है। विकास केस के बाद ज्यादातर दुबई में ही रहता है। खुद पर लगे आरोपों के बाद इंस्टाग्राम पर सफाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

विकास मालू ने शेयर किया पोस्ट
विकास मालू ने लिखा कि सतीशजी 30 साल से मेरे परिवार का हिस्सा थे और दुनिया को मेरा नाम गलत तरीके से पेश करने में एक मिनट नहीं लगा। मैं यही कहना चाहता हूं कि मुसीबत कभी बता कर नहीं आती और नाही इस पर किसी का बस चलता है। अभी तक इस सदमे से नहीं उबर पाया हूं।

आईपैड पर फिल्म देख रहे थे सतीश
रिपोर्ट के मुताबिक, रात 9 बजे डिनर के बाद सतीश कौशिक टहलने निकले और फिर आराम करने चले गए। बेडरूम में वे अपने आईपैड पर फिल्म देख रहे थे। इसके बाद रात 12 बजे उन्होंने अपने मैनेजर को कॉल करके बताया कि उन्हें सीने में दर्द हो रहा है। इसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अभिनेता की मौत हो चुकी थी।

15 दिनों बाद आएगी रिपोर्ट
डॉक्टरों के पैनल ने सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम किया था, जिसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई गई थी। अब हार्ट और खून के सैंपलों की जांच की रिपोर्ट मिलने में 15 दिनों का वक्त लगेगा। इसके बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी। एक्टर की असामयिक निधन से उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications