Shubman Gill नहीं बल्कि इस शख्स के साथ मुंह छुपाते हुए दिखीं Sara Tendulkar, फैंस ने पूछा- 'अब शादी पक्की?'
Sara Tendulkar-Shahneel Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। खबर है कि शुभमन और सारा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की कई फोटोज और वीडियो वायरल हो चुकी हैं। इस बीच सारा को शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल के साथ स्पॉट किया गया।
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की डेटिंग अफवाहों को और हवा मिल गई। दरअसल, देर रात सारा को शुभमन की बहन के साथ नाइट आउट करते हुए देखा गया। दोनों जैसे ही कैमरे में कैद हुईं तो उन्होंने अपना चेहरा छुपाने की कोशिश की। जहां एक तरफ सारा अपने हाथों से चेहरा हाइड करते हुए नजर आईं वहीं शाहनील गिल ने मास्क से चेहरा ढका था।

सारा और शाहनील का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों को यूं एकसाथ देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि सारा और शुभमन के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। सारा के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस कैरी की हुई है। वहीं शुभमन की बहन ने ग्रे कलर का वनपीस कैरी किया हुआ है।
सारा और शुभमन की बहन की इस मुलाकात के बाद फैंस कई मायने निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या शुभमन और सारा की शादी होने वाली है।' एक ने लिखा, 'लगता है सचिन ने इस रिश्ते के लिए हां कर दी।' वहीं एक ने लिखा, 'अब तो रिश्ता कंफर्म ही हो गया।' इस तरह से कमेंट कर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि, शुभमन गिल का नाम पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन कॉफी विद करण में एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि लोग गलत सारा को समझ रहे हैं। हालांकि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को कई बार साथ देखा जा चुका है। लेकिन दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications