आखिर सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, वायरल फोटो पर दिया हैरान कर देने वाला रिएक्शन

Sara Tendulkar Deepfake Photos: भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम भारत के ओपनर शुभमन गिल से जोड़ा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में सारा तेंदुलकर डीपफेक का शिकार हो गईँ। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

आए दिन सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ रहे हैं। ये घटना कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना, काजोल और फिर सारा तेंदुलकर के साथ हुई। दरअसल, उनकी तस्वीर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल के साथ जोड़कर अपलोड की गई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। अब इन सबसे परेशान होकर सारा ने ट्रोलर्स पर अपनी भड़ास निकाली।

Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, ''हमारे सुख, दुख और दैनिक गतिविधियों को साझा करने के लिए सोशल मीडिया हम सभी के लिए एक अद्भुत स्थान है। हालांकि, तकनीक का इस्तेमाल कर दुरुपयोग देखना चिंताजनक है। यह सच्चाई से दूर ले जाता है। मैंने अपनी कुछ डीपफेक फोटोज देखी जो कि वास्तविकता से काफी दूर है।''

इसके अलावा सारा ने यह भी बताया कि उनका कोई एक्स ट्विटर अकाउंट नहीं है। इसका कोई और उनके नाम से गलत इस्तेमाल कर रहा है। सारा ने लिखा, मेरा कोई भी एक्स अकाउंट नहीं है और मैं उम्मीद करती हूं कि इन सब गतिविधियों पर जल्द ही एक्शन लिया जाएगा। हालांकि कुछ देर बाद सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी को डिलीट कर दिया। बता दें कि, सारा की उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। अर्जुन की जगह शुभमन गिल की तस्वीर लगाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+