क्या सारा-शुभमन ने कंफर्म कर दिया रिलेशनशिप? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर, फैंस कर रहे सवाल

Sara Tendulkar Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने रिलेशनशिप की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भले ही कपल की तरफ से इन अफवाहों पर कोई बयान सामने नहीं आया लेकिन दोनों के रिश्ते की बातें सामने आती रहती हैं।

साल 2023 में हुए वर्ल्ड कप के दौरान सारा और शुभमन गिल अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में थे। सारा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह शुभमन को सपोर्ट करती हुई नजर आईं थी। अब इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देख लोगों को शक हुआ कि दोनों के बीच कुछ तो है। आइए जानते हैं कि आखिर उस तस्वीर में ऐसा क्या दिखा।

Sara Tendukar

दरअसल, सारा तेंदुलकर बीते दिनों अपने परिवार के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई थीं। इस दौरान सारा ने लाल रंग का लहंगा कैरी किया हुआ था। इसमें वह एक पेट डॉग के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस का कहना है कि ये वही कुत्ता वही है जो शुभमन गिल है।

बता दें कि, कुछ समय पहले शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। ये वही पेट डॉग है जिसके साथ सारा भी नजर आईं। अब फैंस का कहना है कि ये एक ही कुत्ता है। हालांकि ये एक ही है या अलग-अलग इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन तस्वीर वायरल होने के बाद एक बार फिर कपल अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आ गया।

बता दें कि, सारा तेंदुलकर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं शुभमन गिल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। यहां तक कि कई बार पार्टी में भी दोनों को एकसाथ स्पॉट किया गया था। अब दोनों की रिलेशनशिप की खबरों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+