'मैं असहज महसूस कर रही थी', सारा अली खान ने फोटो शेयर कर किया हैरान कर देने वाला खुलासा, लिखी ये बात

Sara Ali Khan Weight Loss: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में अनन्या पांडे के साथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी और एक्ट्रेस ने बताया कि जो लोग समझ रहे वह वो सारा नहीं हैं।

इसके अलावा सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी वर्कआउट से जुड़ी फोटोज और वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने कुठ तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट बताया कि आखिर कैसे उन्होंने अपना बैली फैट कम किया।

Sara Ali Khan

सारा अली खान ने यह तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ परफेक्ट फिगर की कोलाज में फोटो शेयर कर बताया कि कैसे इस तरह परफेक्ट फिगर बना पाईं। इस कोलाज फोटो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन पर लिखा, "मैं इस टॉप इमेज को शेयर करने में बहुत ही असहज महसूस कर रही थी, लेकिन मुझे गर्व है कि दो हफ्तों में ही मैं शेप में वापस आ गई"।

सारा आगे लिखती हैं कि, "वेट इश्यू मेरे लिए हमेशा एक बड़ा संघर्ष रहा है, छुट्टियों की सभी कैलरी को बाय-बाय। ये गिल्ट भी अब खत्म हो गया है। फिटनेस एक जर्नी है, तो इसमें आगे बढ़ते रहिए"। सबसे टॉप फोटो में सारा जिम में बैठी नजर आ रही हैं। जिसमें वह अपनी टमी पर हाथ लगाकर पोज देती हुई नजर आईं। इसके अलावा कोलाज में नीचे उन्होंने दो ट्रेडिशनल लुक में फोटोज शेयर की जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं। उनकी अगली फिल्म मेट्रो साल 2024 में रिलीज होगी। जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म मर्डर मुबारक, ए वतन मेरे वतन में भी दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+