फिल्म केदारनाथ के तीन साल पूरे होने पर Sara Ali Khan ने Sushant को किया याद, कहा- बहुत मददगार थे वो

मुंबई। बीते सोमवार को यानी 6 दिसंबर को फिल्म केदारनाथ के तीन साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर फिल्म में लीड एक्ट्रेस का काम कर चुकीं सारा अली खान ने अपने को-एक्टर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को बेहद खास तरीके से याद किया। इस दौरान सारा ने सुशांत की बहुत तारीफ की। उन्होंने सुशांत को बेहद मददगार सह-कलाकार बताया, जिन्हों फिल्म के दौरान उनकी बहुत मदद की थी।

फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में की थी एंट्री

फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में की थी एंट्री

बता दें कि सारा अली खान की यह पहली फिल्म थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म उत्तराखंड के केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के बैकग्राउंड पर यह फिल्म बनी थी। इसका निर्देश अभिषेक कपूर ने किया था। सारा अली खान ने अपने पोस्ट में डायरेक्टर अभिषेक और एक्टर सुशांत को उस वक्त मार्गदर्शन करने के लिए थैंक्यू कहा जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नई और घबराई हुई थीं।

सुशांत को बताया मददगार

सुशांत को बताया मददगार

सारा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि गट्टू सर से मैंने कैमरे का सामना करना सीखा है। सुशांत के साथ परदे पर लंबी भूमिका थी। सुशांत डायरेक्टर अभिषेक के साथ पहले भी काम कर चुके थे। बता दें कि साल 2018 के 7 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया थी। हालांकि दोनों कलाकारों की खूब सराहना की गई थी।

कहा- फिल्म केदारनाथ हमेशा स्पेशल रहेगी

कहा- फिल्म केदारनाथ हमेशा स्पेशल रहेगी

पीटीआई से बात करते हुए सारा ने बताया कि उन्होंने फिल्म केदारनाथ के बाद सिंबा, लव आजकल और कुली नंबवर वन जैसी फिल्में की। लेकिन पहली फिल्म का उनके दिल में हमेशा खास स्थान रहेगा। सारा अली खान ने कहा कि बहुत कुछ कारणों से केदारनाथ फिल्म उनके लिए हमेशा स्पेशल रहेगी।

फिल्म अतरंगी रे में आएंगी नजर

फिल्म अतरंगी रे में आएंगी नजर

सारा ने बताया कि यह मेरी पहली फिल्म थी, मुझे शूटिंग का पहला दृश्य सबकुछ याद है। बता दें कि सारा फिल्मकार आनंद एल राय की अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी नजर आएंगे।

Recommended Video

    Sachin Tendulkar की बेटी Sara Tendulkar ने Modeling में किया डेब्यू ! | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+