Watch Video: बिकिनी में सारा अली खान की ये हरकत देख फैंस हुए नाराज, यूजर ने कहा- 'ये तो बदतमीज...'

मुंबई, 04 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को एक्टिंग के साथ-साथ वीडियो ब्लॉगिंग का भी खूब शौक है। इंस्टाग्राम पर अक्सर उनके ब्लॉग वायरल होते रहते हैं। सारा अली खान जितना काम पर ध्यान देती हैं, उनता ही ध्यान अपनी फिजिकल एक्टिविटी और मौज-मस्ती पर भी देती हैं। हालांकि कई बार अपने वीडियो और फोटो को लेकर सारा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इन दिनों उनका एक प्रैंक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसके लिए एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

सारा की हरकत देख फैंस हुए नाराज

सारा की हरकत देख फैंस हुए नाराज

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हाइट बिकिनी में सारा अली खान पूल किनारे फोटो के लिए पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी स्पॉट गर्ल भी नजर आ रही है। इस बीच देखते ही देखते सारा अपनी स्पॉट गर्ल को स्विमिंग पूल में धक्का दे देती हैं और बाद में खुद भी पूल में उतर जाती हैं। सोशल मीडिया पर अब सारा की इस हरकत पर यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी।

पहले से थी प्लानिंग

पहले से थी प्लानिंग

दरअसल, ये सब प्रिप्लान था सारा अली खान अपनी स्पॉट गर्ल के साथ प्रैंक वीडियो बना रही थीं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भैयानी ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट होने के कुछ घंटे बाद ही जबरदस्त वायरल हो गई। अब इंटरनेट पर सारा के इस प्रैंक पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने उनकी इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। हालांकि कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने इस वीडियो को एंजॉय भी किया।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, 'सारा से ऐसी उम्मीद नहीं थी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कोई प्रैंक नहीं हो सकता, क्या हो अगर कोई सारा के साथ यही करे?' एक यूजर ने तो सारा अली खान को बदतमीज तक कह दिया। जबकि कई और ऐसे ट्वीट है जहां लोगों ने पूछा कि अगर किसी सेलिब्रिटी के साथ ऐसा किए जाए तो उसे कैसा लगेगा। सारा की वीडियो पर कमेंट की बैछार रुकने का नाम नहीं ले रही है।

कभी 96 किलो था सारा का वजन

कभी 96 किलो था सारा का वजन

आपको बता दें कि किसी समय सारा अली खान आज जितनी स्लिम-ट्रिम नहीं हुआ करती थीं। कुछ साल पहले उनका वजह 96 किलो के आसपास हुआ करता था। अपनी मम्मी (अमृता सिंह) और पापा (सैफ अली खान) की तरह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए कड़ी मेहनत की। डेढ़ साल के अंदर ही सारा ने अपना वजब आधा कर लिया, जिसके बाद उन्हें देख अब लोग उनसे वजन कम करने की सलाह मांगते हैं।

यह भी पढ़ें: बिकिनी पहन 'जीरो' डिग्री तापमान में सारा अली खान ने की स्वीमिंग, सामने आया सुपर Hot Video और तस्‍वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+