Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के लिए रवाना हुईं सारा अली खान, फैंस के साथ क्लिक कराई सेल्फी
कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार अनुष्का शर्मा के अलावा सारा अली खान डेब्यू करेंगी। जिसके लिए एक्ट्रेस देर रात मुंबई से रवाना हो चुकी हैं।

Cannes Film Festival 2023: आज यानी 16 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। जिसमें बी-टाउन की कई हसीनाएं अपना जलवा बिखेरेंगी। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर के अलावा सारा अली खान का नाम भी शामिल है। बता दें कि, एक्ट्रेस देर रात कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो चुकी हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं सारा
सारा अली खान इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करेंगी। दुनिया के इतने बड़े इवेंट में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस देर रात मुंबई से रवाना हो चुकी हैं। बीती रात एक्ट्रेस को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह पैपराजी के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक्ट्रेस ने फैंस के साथ क्लिक कराई सेल्फी
मुंबई एयरपोर्ट में सारा अली खान ब्लैक जैकेट और ब्लू जींस में नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स कैरी की हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और ब्लैक स्लिंग बैद के साथ अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान वह काफी एक्साइटेड नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक की।
रिलीज हुआ जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर
कान्स फिल्म फेस्टिवल से पहले सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके का ट्रेलर रिलीज हुआ। एक्ट्रेस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्की कौशल के साथ नजर आईं। इस मौके पर सारा येलो साड़ी पहन विक्की कौशल के साथ ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पहुंची थीं। इसके बाद वह रात को कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गई।
ये एक्ट्रेसेस करेंगी कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में काफी कुछ खास होने वाला है। सारा अली खान के अलावा इस बार अनुष्का शर्मा और मानुषी छिल्लर भी कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू करेंगे। इतना ही नहीं इस बार नेशनल अवॉर्ड के विनर और बॉलीवुड के मशहूर फिल्मेकर मधुर भंडारकर भी इस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। पिछली बार ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोप़ड़ा ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था।












Click it and Unblock the Notifications