सारा अली खान ने आलिया-रणबीर की शादी को कहा 'सस्ता', बोलीं- बालकनी में निपटा दी वेडिंग
'कॉफी विद करण 7' चैट शो के बीच में सारा अली खान ने इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए रणबीर-आलिया की शादी को लेकर एक बड़ी बात कही।
मुंबई, 15 जुलाईः बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' के दूसरे एपिसोड में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और सारा अली खान मेहमान बनकर पहुंची थीं। शो का दूसरा एपिसोड काफी शानदार रहा। सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने अपनी और दूसरों की पर्सनल लाइफ के बारे में कई राज खोले। इस चैट शो के दूसरे एपिसोड में इन दोनों यंग स्टार्स ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अन्य चीजों पर भी बिंदास बाते कीं और कई मजेदार खुलासे भी किए। वहीं शो के बीच में सारा अली खान ने इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए रणबीर-आलिया की शादी को लेकर एक बड़ी बात कही।

सारा और जाह्नवी से किए गए सीक्रेट सवाल
करण जौहर के चैट शो के दूसरे एपिसोड में एक्ट्रेस सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने मजेदार एंट्री की। दोनों का ग्लैमरस अवतार बहुत ही अच्छा दिखाई दे रहा था। दोनों ने बहुत ही शानदार आउटफिट कैरी किया हुआ था। शो के होस्ट करण जौहर ने दोनों से कई सीक्रेट सवाल किए और दोनों ने अपने-अपने अंदाज में बेहद ही बेबाकी के साथ उन सवालों का जवाब भी दिया।

रणबीर-आलिया की शादी पर हुई ये बात
करण जौहर ने सारा और जाह्नवी से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर भी सवाल किए। रणबीर और आलिया की शादी के बारे में बात करते हुए सारा और जाह्नवी किसी खास बात पर एक दूसरे के खिलाफ बोलते नजर आए। दरअसल सारा अली खान से आलिया-रणबीर की शादी पर एक चौंकाने वाली बात कह दी थी जिसे सुनकर दर्शकों से लेकर वहां मौजूद जाह्नवी कपूर और शो के होस्ट करण जौहर भी शॉक्ड हो गए थे।

इंटिमेट शादी के बारे में कई खुलासे
इस चैट शो में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर ने आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी को लेकर कई बाते कहीं। दोनों ने इस इंटिमेट शादी के बारे में कई खुलासे किए। हालांति सारा अली खान का शादी पर कमेंट सबको हैरान कर गया। दरअसल रैपिड-फायर राउंड के दौरान, करण जौहर ने जाह्नवी से पूछा- आपने अपनी शादी गोल्स के लिए किस बॉलीवुड वेडिंग एस्थेटिक को पसंद किया।

हार्ट टचिंग थी आलिया-रणबीर की शादी
इस पर जाह्नवी कपूर ने जवाब दिया- श्योर रणबीर-आलिया। यह शादी इतनी हेल्दी,ऑसम होने के साथ ही साथ हार्ट टचिंग भी थी कि खुशी के मारे मेरे आंसू निकल आए थे। वहीं जाह्नवी के इस जवाब के बाद सारा ने भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन देते हुए कहा- मैं सहमत हूं, मुझे लगता है कि आलिया-रणबीर अपनी शादी में बहुत अच्छे लग रहे थे। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी शादी पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ा जो कि मुझे भी पसंद है।
बालकनी में हो गई शादी
सारा अली खान ने आगे कहा- उन्हें विदेश या अन्य जगह नहीं जाना जैसा कि दूसरे बॉलीवुड स्टार्स अपनी शादी के लिए करते हैं। आलिया-रणबीर की शादी उनके घर की बालकनी में ही हो गई। ये बहुत ही प्यारी और सस्ती शादी थी। मुझे ये बहुत पसंद आई। सारा का ये जवाब सुनकर जाह्नवी ने सारा को टोकते हुए कहा- तुमने उनकी शादी को सस्ता कहा। सारा ने अपने जवाब को क्लियर करते हुए कहा- मैंने इसे उस तरह से सस्ता नहीं कहा। मैंने कहा कि मुझे यूरोप में नहीं करनी शादी। मुझे बालकनी पसंद है, यह बहुत इंटिमेट वेडिंग है।












Click it and Unblock the Notifications