Sara Ali Khan के साथ चोरी-छुपे कहां घुम रहे हैं शुभमन गिल? फैंस लगा रहे डेटिंग के कयास, फोटो हुई वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई जिसमें वह सारा अली खान के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए।

Sara Ali Khan Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शुभमन गिल इन दिनों T20 में धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक मारा था। जिसके बाद से वह सभी के मोस्ट फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गए। लेकिन, अपनी बल्लेबाजी के अलावा शुभमन गिल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन शुभमन गिल और सारा अली खान की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

सारा अली खान और शुभमन गिल की फोटो वायरल

सारा अली खान और शुभमन गिल की फोटो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों बी-टाउन में काफी चर्चा में हैं। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा तब से शुरू हुई जब से दोनों को साथ में डिनर डेट में स्पॉट किया गया। इसके बाद से फैंस ये जानना चाहते हैं कि, क्या सारा और शुभमन सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक बार फिर लव बर्ड्स की साथ में समय बिताते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई।

एयरपोर्ट पर दिखे एकसाथ

एयरपोर्ट पर दिखे एकसाथ

इस वायरल फोटो में सारा अली खान और शुभमन गिल एकसाथ नजर आ रहे हैं। फोटो देख ऐसा लग रहा है कि दोनों एक दूसरे से चिट-चैट कर रहे हैं। ये फोटो किसी एयरपोर्ट की लग रही है। फोटो देख कुछ फैंस कंफ्यूज भी हुए कि ये सारा अली खान हैं या फिर डिंपल आहूजा। लेकिन, अगर ध्यान से देंखें तो ये सारा अली खान ही हैं। फिलहाल शुभमन गिल और सारा की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसकी वजह से दोनों एक बार फिर अपने लव अफेयर की वजह से चर्चा में आ गए।

फैंस लगा रहे डेटिंग के कयास

फैंस लगा रहे डेटिंग के कयास

जानकारी के मुताबिक, ये फोटो अहमदाबाद एयरपोर्ट की है। इस फोटो के लीक होने के बाद से एक बार फिर बी-टाउन में चर्चा शुरू हो गई। लेकिन, ये फोटो पुरानी है या फिर अभी की है इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन, सोशल मीडिया पर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। इस फोटो के बाद से फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि पक्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे सारा-शुभमन

डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे सारा-शुभमन

बता दें कि, इससे पहले भी सारा अली खान और शुभमन गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे। दोनों को सबसे पहले एक डिनर डेट में स्पॉट किया गया। इसके बाद हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दोनों फ्लाइट में साथ में सफर करते हुए नजर आए। हालांकि जब शुभमन गिल से दोनों के रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने सारा अली खान को अपना दोस्त बताया।

कार्तिक आर्यन को डेट कर चुकीं सारा!

शुभमन गिल से पहले सारा अली खान मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। दोनों का अफेयर फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। लेकिन, फिल्म के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ब्रेकअप होने के बाद सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने इसकी मीडिया के सामने पुष्टि की थी। फिलहाल दोनों अपनी लाइफ में अब आगे बढ़ चुके हैं।

Recommended Video

    Shubman Gill ने Sara Ali Khan के साथ Relation को लेकर सारा सच बताया | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+