सारा अली खान पर सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूने का लगा आरोप, मर्दों की सुरक्षा की उठी मांग

सोशल मीडिया यूजर्स शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूने के लिए सारा अली खान की आलोचना कर रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 23 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले वीकेंड पर अपनी दोस्त शर्मिन सहगल के साथ बाहर घूम रही थीं और शहर के आलीशान रेस्तरां में एंट्री करने का एक वीडियो गलत कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नेटिजेंस ने दावा किया है कि सारा अली खान ने रेस्तरां में प्रवेश करते ही सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुआ और उसी पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूने के लिए सारा अली खान की आलोचना कर रहे हैं वहीं कई लोगों ने तर्क दिया है कि ये अनजाने में हुआ था और भारत में शराब पीना कोई अपराध नहीं है।

क्या पुरुषों के साथ हो सकती है छेड़खानी?

क्या पुरुषों के साथ हो सकती है छेड़खानी?

हालांकि वन इंडिया हिंदी किसी भी प्रकार के ट्रोलिंग का समर्थन नहीं करता है, न ही हम इस मामले की सच्चाई के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं। बस ये घटना पुरुषों की रक्षा करने वाले कानूनों की जरूरत को सबके सामने लाती है। जानकारी के अनुसार अगर कोई नशे में धुत पुरुष किसी महिला को गलत तरीके से छूता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाती है। लेकिन सारा के बारे में जो भी बात कही जा रही है अगर वह सच है, तो क्या सिक्योरिटी गार्ड को भी इसका विरोध करना चाहिए था। क्या कानून छेड़छाड़ से किसी व्यक्ति की गरिमा की रक्षा करता है? क्या पुरुष के सन्दर्भ में छेड़खानी जैसी कोई बात है?

सारा अली खान का वीडियो हो रहा है वायरल

सारा अली खान का वीडियो हो रहा है वायरल

सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। सारा पर नशे में धुत होकर एक सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया जा रहा है। इसके साथ ही बेकसूर मर्दों के लिए सुरक्षा की मांग उठाई जा रही है।

सिक्योरिटी गार्ड को गलत तरीके से छुने का आरोप

इस वीडियो में सारा अली खान अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं, जिसने उनका हाथ थामा हुआ है। वह मुंबई के एक आलीशान रेस्तरां में घुसती नजर आ रही हैं। उनको देखकर सिक्योरिटी गार्ड दीवार से एकदम चिपक कर खड़ा हो जाता है, ताकि उन्हें निकलने में कोई दिक्कत न हो। लेकिन लोगों का कहना है कि सारा उस सिक्योरिटी गार्ड के एकदम बगल से होकर गुजरती हैं और उसे गलत तरीके से छूती हैं।

लोग सारा की हरकत पर उठा रहे हैं सवाल

ये वीडियो देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं। वह सारा की इस हरकत पर सवाल उठा रहे हैं। वह उन पुरुषों की सुरक्षा को लेकर सवाल कर रहे हैं, जो बेकसूर होते हैं। उनका कहना है कि अगर यही काम सिक्योरिटी गार्ड ने किया होता तो अब तक पूरी दुनिया में बवाल मच चुका होता।

कानून में छेड़छाड़ शब्द केवल महिलाओं के लिए

एडवोकेट अली काशिफ खान ने ईटाइम्स को बताया कि देश में मौजूदा कानून केवल महिलाओं को ऐसी घटनाओं से बचाते हैं। उन्होंने कहा- एक पुरुष द्वारा एक महिला के खिलाफ कोई छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की जा सकती है, क्योंकि कानून में छेड़छाड़ शब्द महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रमुख रूप से शामिल है। वहीं वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद सारा अली खान पर लगाए गए आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, एडवोकेट रिजवान सिद्दीकी ने कहा- इस वीडियो को किसी भी कोर्ट या कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष स्वीकार्य साक्ष्य के रूप में नहीं माना जा सकता है।

सारा ने पर्सनल लाइफ पर किए थे खुलासे

सारा ने पर्सनल लाइफ पर किए थे खुलासे

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को फिल्म मेकर करण जौहर के रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में देखा गया था। वह अपनी बहुत अच्छी दोस्त एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ शो में मेहमान बनकर पहुंची थीं। दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। सारा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताया था। साथ ही ये भी कहा था कि उन्हें साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा बहुत पसंद हैं।

क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ा था नाम

क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ा था नाम

सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका नाम इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों की साथ में डिनर करते हुए कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

आपको बता दें कि सारा अली खान आखिरी बार साउथ के फेमस स्टार धनुष और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं। जल्द ही सारा बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के साथ डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'लुका छुपी 2' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक्टर विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'गैसलाइट' की शूटिंग में भी बिजी चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+