Sara Ali Khan को फैन ने की गलत तरह से छूने की कोशिश, सहमी एक्ट्रेस ने छुड़ाया हाथ, देखें वीडियो

सारा अली खान को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ऐसे में एक फैन ने उनके चेहरे को छूने की कोशिश की।

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को जब भी स्पॉट किया जाता है वह फैंस के साथ हमेशा सेल्फी क्लिक करवाने से पीछे नहीं हटती। हाल ही में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थी। इस दौरान उनके साथ एक फैन ने सेल्फी के बहाने ऐसी हरकत कर डाली जिससे एक्ट्रेस पूरी तरह सहम गईं।

सारा अली खान को फैन ने गलत तरह से छूने की कोशिश

सारा अली खान को फैन ने गलत तरह से छूने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान को गुरूवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर चलते-चलते एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। लेकिन, इस दौरान एक फैन ने एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के बहाने पहले हाथ मिलाया और फिर चलते-चलते उनके गालों को छुने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान सारा अली खान का रिएक्शन देखने लायक था।

डर के मारे सहम गईं एक्ट्रेस

डर के मारे सहम गईं एक्ट्रेस

सारा अली खान के साथ फैन का ये बर्ताव देख एक्ट्रेस काफी परेशान हो जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस बिना रिएक्शन दिए वहां से स्माइल करते हुए आगे बढ़ जाती हैं। सारा अली खान का ये रिएक्शन देख फैंस उनकी काफी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका ये बर्ताव काफी पसंद आ रहा है।

एक्ट्रेस का रिएक्शन बटोर रहा सुर्खियां

फिलहाल सारा अली खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्ट्रेस के फैंस इस बर्ताव को लेकर काफी परेशान नजर आए और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "वह सारा के गहने छीनने की कोशिश कर रही थी. यह देखना कितना बुरा है, क्या होगा इंडिया का।" एक अन्य ने लिखा, "किसी के पर्सनल स्पेस में क्यों घुसना, शांत रहने के लिए सारा को बधाई।"

राजस्थान से लौंटी थी सारा

राजस्थान से लौंटी थी सारा

जानकारी के मुताबिक, सारा अली खान अपनी मां अमृता के जन्मदिन पर राजस्थान उनके साथ घुमने गई थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। गुरूवार को वह अपनी मां के साथ वापस लौंटी। तभी मुंबई एयरपोर्ट पर उनके साथ ये घटना घटी। वीडियो में सारा ने सलवार, सूट और पिंक दुपट्टा ले रखा है।

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

बता दें कि, सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर चर्चा में है। जिसका हाल ही में टीजर रिलीज किया गया। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइव वीडियो पर ही रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+