Birthday: कभी 96 किलो की थीं सारा अली खान, मम्मी- दादी नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस को देखकर बनीं अभिनेत्री

नई दिल्ली , 12 अगस्त। आज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सारा अली खान 27 बरस की हो गई हैं। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा ने बहुत ही कम वक्त में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है, आज सारा लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं, वो लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं लेकिन आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि आज ग्लैमरस और सेक्सी दिखने वाली सारा कभी 96 किलो की थीं और उन्हें अपने बढ़े हुए वजन के कारण लोगों के उपहास का शिकार होना पड़ता था।

PCOD से पीड़ित थीं सारा अली खान

PCOD से पीड़ित थीं सारा अली खान

दरअसल सारा अली खान PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से पीड़ित थीं। सारा जब कॉलेज में थीं, तब वो इस बीमारी की चपेट में थीं लेकिन उन्होंने तो अभिनेत्री बनने का फैसला कर लिया था, ऐसे में मोटापा उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती था।

सारा ने हार नहीं मानी

सारा ने हार नहीं मानी

लेकिन सारा ने हार नहीं मानी और अपनी बीमारी पर विजय प्राप्त की और लगातार कठिन प्रयास से उन्होंने अपने थुलथुल शरीर को सेक्सी आकार में तब्दील कर लिया, जिसमें उन्हें पूरे डेढ़ साल लगे। उन्होंने इसके साथ ही अपने डाईट पर भी पूरा नियंत्रण रखा।

आज सारा हैं 55 किलो की

आज सारा हैं 55 किलो की

आज सारा 55 किलो तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी कि PCOS महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है, जिसके कारण महिलाओं का वजन अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाता है।

मम्मी-दादी भी रहीं दिग्गज अभिनेत्रियां

मम्मी-दादी भी रहीं दिग्गज अभिनेत्रियां

सारा अली खान की मां अमृता सिंह एक सफल अभिनेत्री रही हैं। उनके पिता सैफ अली खान भी बॉलीवुड के स्टाइलिश एक्टर हैं,यही नहीं उनकी दादी यानी कि शर्मिला टैगोर भी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं, ऐसे में सारा को फिल्मी माहौल तो बचपन से ही मिला।

करीना की वजह से लिया अभिनेत्री बनने का फैसला

लेकिन आपको जानकर अचरज होगा कि सारा ने फिल्म अभिनेत्री बनने का फैसला 'फिल्म कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर यानी POO के किरदार को देखकर लिया था, उस वक्त उनकी उम्र मात्र पांच साल थी, तब उन्हें ये नहीं मालूम था कि करीना कभी उनकी लाइफ का हिस्सा बन जाएंगी। आपको बता दें कि करीना कपूर एक्टर सैफ अली खान की दूसरी बेगम हैं।

सारा ने की कड़ी मेहनत

सारा ने की कड़ी मेहनत

यही नहीं सारा अली खान जब कॉलेज में थीं, तब उन्होंने ऐश्वर्या राय का एक प्रोग्राम देखा था, जिसे देखने का बाद उन्होंने पक्का मन बना लिया था एक्ट्रेस बनने का और इसके लिए उन्होंने प्रयास करना शुरू कर दिया और नतीजा आज आपके सामने हैं।

बॉलीवु़ड का जाना-पहचाना चेहरा

बॉलीवु़ड का जाना-पहचाना चेहरा

सारा मात्र तीन सालों में बॉलीवु़ड का जाना-पहचाना चेहरा बन गई हैं। गौरतलब है कि सारा जब मात्र 9 साल की थीं तब ही उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था। वो अपनी मां और भाई इब्राहिम के साथ रहती हैं। उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+