सपना चौधरी ने बेटे के पहले जन्मदिन पर बताया उसका नाम, कहा- 'तैमूर से सिकंदर तक को जिसने थामा है, इसलिए मैं...'
सपना चौधरी ने बेटे के पहले जन्मदिन पर बताया उसका नाम, कहा- 'तैमूर से सिकंदर तक को जिसने थामा है, इसलिए मैं...'
मुंबई, 05 अक्टूबर: पंजाब की पॉपुलर डांसर और सिंगर सपना चौधरी हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। पिछले साल जब सपना ने अचानक अपनी मां बनने की बात सोशल मीडिया पर साझा की थी तो सब हैरान रह गए थे। सपना चौधरी के लिए आज यानी 5 अक्टूबर का दिन बहुत ही स्पेशल है। आज सपना चौधरी के बेटे का एक साल पूरा हो गया है। सपना चौधरी के बेटे का 05 अक्टूबर 2021 को पहला जन्मदिन है। अपने बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना चौधरी ने उसके नाम की घोषणा की है। सपना ने अपने बेटे का ऑफिशियल नाम एक वीडियो जारी कर उसमें बताया है।

सपना चौधरी बोलीं- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे शेर..'
सपना चौधरी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी का बेटा जमीन पर बैठकर खेलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर सपना ने लिखा है, ''मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर पोरस।'' बता दें कि सपना चौधरी ने अपने बेटे का नाम ''पोरस'' रखा है। सपना चौधरी ने जो वीडियो शेयर किया है, वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में सपना के बेटे पोरस का चेहरा नहीं दिख रहा है।

'तैमूर से सिकंदर तक को जिसने थामा है, इसलिए मैं...'
वीडियो में एक बैकग्राउंड वाइस ओवर भी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस वाइस ओवर को सपना चौधरी के पति वीर साहू ने किया है। वीडियो में बोले गए शब्द हैं,
'' जब-जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है उसने खलबली मचाई है। मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम "पोरस" रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।''

सीक्रेट थी सपना चौधरी की शादी और प्रेग्नेंसी
सपना चौधरी की शादी और प्रेग्नेंसी दोनों ही बहुत सीक्रेट था। सपना ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर कोई जानकारी नहीं दी थी। सपना के पति का नाम वीर साहू है। जो हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी 2020 में हुई थी। सपना और वीर शादी के पहले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वीर एक पंजाबी सिंगर, राइटर, प्रोड्यूसर, कंपोजर और एक अभिनेता है।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications