सान्या मल्होत्रा ने 'दिल्ली' के बारे में कही ये बड़ी बात, बोलीं- महिलाओं के लिए सेफ नहीं भारत की राजधानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को लगता है कि राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए अब सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

मुंबई, 14 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हिटः द फर्स्ट केस' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर वह सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म कल यानी 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सान्या के साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की टॉप राइजिंग स्टार हैं। सान्या ने बहुत ही कम समय में अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। सान्या मल्होत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं। हालांकि अपने काम के चलते अब वह मुंबई में ही रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सान्या मल्होत्रा को लगता है कि राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए अब सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

दिल्ली के बारे में सान्या का बड़ा बयान

दिल्ली के बारे में सान्या का बड़ा बयान

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का मानना है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है जबकि वह खुद दिल्ली की ही रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से ही की है। हालांकि फिल्मी करियर शुरू करने के बाद वह मुंबई में रहने लगी हैं। उनका मानना है कि दिल्ली के मुकाबले मुंबई लड़कियों के लिए ज्यादा सेफ है। दिल्ली के लिए आखिर सान्या को ऐसा क्यों लगता है।

दिल्ली के मुकाबले मुंबई ज्यादा सुरक्षित

दिल्ली के मुकाबले मुंबई ज्यादा सुरक्षित

क्राइम तक के साथ बातचीत में सान्या मल्होत्रा ने देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर अपनी राय खुलकर सामने रखी। सान्या ने कहा- मैं दिल्ली से ताल्लुक रखती हूं और मेरे पास बहुत अच्छी वजह है कि आखिर क्यों मैं दिल्ली से ज्यादा मुंबई को पसंद करती हूं। दरअसल मैं मुंबई में ज्यादा सेफ फील करती हूं। मुझे यहां घर से बाहर निकलकर सेफ महसूस होता है जो कि दिल्ली में नहीं होता।

दिल्ली में महिलाएं सेफ नहीं

दिल्ली में महिलाएं सेफ नहीं

सान्या ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि दिल्ली में अब सुधार आया है या नहीं, लेकिन मैं वहां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। मैं इसके लिए कोई कारण नहीं बता सकती। मुझे नहीं लगता है कि दिल्ली में कोई एक भी ऐसी महिला होगी, जिसके साथ छेड़छाड़ न हुआ हो।

खुद को सुरक्षित महसूस करना जरूरी

खुद को सुरक्षित महसूस करना जरूरी

सान्या मल्होत्रा की इन बातों पर राजकुमार राव ने भी अपनी राय रखते हुए कहा- इस तरह की चीज आपको बहुत ज्यादा डिस्टर्ब कर सकती है। आप अपनी सेफ्टी की बात को सोचकर स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। राजकुमार राव ने आगे कहा- घर से बाहर निकलने पर खुद को सुरक्षित महसूस करना बहुत ही जरूरी होता है।

कल रिलीज हो रही है सान्या की फिल्म

आपको बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और एक्टर राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म हिटः द फर्स्ट केस की प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में राजकुमार राव एक युवती के मिसिंग केस की गुत्थी को सुलझाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से लोग इस मूवी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+