'दिल्ली मेट्रो में उन लोगों ने मुझे छुआ और फिर...', सान्या मल्होत्रा ने बयां किया ऐसा दर्द, सुनकर सहम जाएंगे
Sanya Malhotra: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने इंडस्ट्री के कई बड़े बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। इसमें आमिर खान से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है। हाल ही में सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में नजर आई थीं। फिलहाल सान्या मल्होत्रा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
सान्या मल्होत्रा का चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा बेझिझक अपनी बातों को सबके सामने रखना जानती हैं। इस बार उन्होंने लोगों के सामने अपनी पर्सनल लाइफ का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। 32 साल की एक्ट्रेस ने हाल ही में खुद को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

'मेरा आखिरी रिश्ता सिचुएशनशिप था'
हाल ही में सान्या मल्होत्रा ने फिल्मफेयर के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। जब सान्या से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह रोमांस को लेकर कुछ भी बोलना पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि उनका आखिरी रिश्ता सिचुएशनशिप था।
सान्या मल्होत्रा के साथ दिल्ली मेट्रो में हुई ऐसी घटना
इससे पहले सान्या मल्होत्रा ने हाउटरफ्लाई से बात करते हुए एक भयानक किस्सा शेयर किया था जो कि उनके साथ दिल्ली मेट्रो में हुआ था। सान्या ने इंटरव्यू में बताया था- मैं अकेली दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही थी। उन्होंने छेड़ना और छूना शुरू कर दिया था। मैं चुप रही क्योंकि मैं अकेली थी। ये एक ऐसी स्थिति थी जब मैं कुछ नहीं कर सकती थी।
'मैं उस समय असहाय महसूस कर रही थी'
सान्या ने आगे कहा- मैं उस समय असहाय महसूस कर रही थी। मुझे ऐसा लगा कि अगर मैंने इस समय कुछ कहा तो कुछ भी हो सकता है। वैसे लोग कहते हैं कि तुमने कुछ कहा क्यों नहीं लेकिन जिसके साथ ऐसा होता है वो ही जानता है कि स्थिति कैसी होती है। इस समय हाथ-पैर फूल जाते हैं। कई बार दिमाग काम करना बंद कर देता है।
'ज्यादातर लोग सिचुएशनशिप में रहते हैं'
सान्या मल्होत्रा ने कहा- मुझे लाइफ की सबसे बड़ी सीख रिश्ते में रहने के बाद ही मिली। सान्या ने बताया कि आज के समय में ज्यादातर लोग सिचुएशनशिप में रहते हैं। सिचुएशनशिप एक ऐसी स्थिति है जिसमें दो लोग एकसाथ रहते तो हैं, प्यार भी करते हैं लेकिन उनके बीच कोई कमिटमेंट नहीं होती है या फिर ये भी कहा जा सकता है कि उनके रिश्ते का कोई नाम नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications