सान्या मल्होत्रा ने गुड़गांव में खरीदा नया घर, गृह प्रवेश की तस्वीरें हुईं वायरल
Sanya Malhotra New Home: सान्या मल्होत्रा ने गुड़गांव में अपने परिवार के लिए एक 4 बीएचके आलीशान घर खरीदा है। सान्या का कहना है कि इस घर में वह अपने खाली समय में अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगी।

Sanya Malhotra New Home: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने बहुत ही कम समय ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है। लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैं। फिलहाल सान्या मल्होत्रा अपनी फिल्म 'कटहल' के साथ लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले सान्या मल्होत्रा ने गुड़गांव में एक 4 बीएचके घर खरीदा है। सान्या का कहना है कि ये घर उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए खरीदा है।
आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा ने गुड़गांव में अपने परिवार के लिए एक 4 बीएचके आलीशान घर खरीदा है। सान्या का कहना है कि इस घर में वह अपने खाली समय में अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगी।
सान्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट की गईं तस्वीरों में से एक फोटो में सान्या को सफेद साड़ी पहने अपने घर में कदम रखते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- नया घर। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूजा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में अपने होमटाउन से अपनी अपकमिंग फिल्म कटहल का प्रमोशन शुरू कर दिया है। सान्या पहली बार इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications