Santoor Mom Rachna: 35 साल की मां ने बेटे संग बनाए ऐसे रील्स, फिर हुईं बदनाम, कौन हैं 'संतूर मॉम रचना'?
Santoor Mom Rachna: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए चेहरे उभरते हैं लेकिन कुछ लोग अपनी सादगी और रियल कंटेंट की वजह से खास पहचान बना लेते हैं। इन्हीं में से एक नाम- संतूर मॉम रचना (Santoor Mom Rachna) का है। मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंच चुके हैं और वह आज एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुकी हैं।
रचना और बेटे रूद्र के वीडियोज होते हैं वायरल
रचना के अधिकतर वीडियोज में उनके बेटे रूद्र नजर आते हैं। इन वीडियो को देखकर जहां कुछ लोग रचना की आलोचना करते नजर आते हैं तो वहीं कुछ उनके यंग लुक की जमकर तारीफ करते दिखाई देते हैं।

संतूर मॉम का 7 मिनट के वीडियो से क्या है कनेक्शन?
-आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर Santoor Mom से जुड़ा कथित 7 मिनट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। हालांकि वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो या दावे की कोई पुष्टि नहीं करता है। ये रिपोर्ट केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और यूजर्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है।
-दरअसल ये कोई 7 मिनट का वीडियो नहीं था बल्कि कुछ तस्वीरें थीं जिन्हें गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया जा रहा था। इस तस्वीर के जरिए रचना और उनके बेटे के रिश्ते पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे।
-रचना के वायरल वीडियोज देखने के बाद लोग पहले ये सोचते थे कि रचना क्लिप्स में नजर आने वाले लड़के की स्टेप मॉम यानी सौतेली मां होंगी लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। वीडियो में दिखने वाला लड़का रचना का बायोलॉजिकल बेटा ही है।
कौन हैं संतूर मॉम रचना (Santoor Mom Rachna)?
-रचना एक सोशल मीडिया क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें लोग संतूर मॉम के नाम से जानते हैं। उन्होंने अपने रोजमर्रा के जीवन और अपने बेटे के साथ बिताए पलों को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया था। रचना का कंटेंट आम जिंदगी से जुड़ा होता है, जिसमें मां-बेटे की बॉन्डिंग, खेल-कूद, बातचीत और पारिवारिक माहौल देखने को मिलता है।
-जानकारी के अनुसार रचना मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। 15 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। रचना के पति उनसे उम्र में काफी बड़े हैं। आपको बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही रचना 2 जुड़वा बच्चों की मां बनी थीं, जिनका नाम रूद्र और परी है। फिलहाल दोनों बच्चों की उम्र 14 साल है और रचना 35 साल की हैं।
किस तरह का कंटेंट बनाती हैं रचना?
-संतूर मॉम रचना का कंटेंट मुख्य रूप से मां-बेटे के रिश्ते पर केंद्रित होता है। उनके वीडियो में बेटे के साथ खेलते और समय बिताते पल, पैरेंटिंग से जुड़े छोटे-छोटे अनुभव, रोजमर्रा की पारिवारिक जिंदगी और बच्चों की परवरिश से जुड़े भावनात्मक क्षण को दिखाता है। यही वजह है कि उनके वीडियो खासतौर पर पैरेंट्स और फैमिली ऑडियंस को काफी पसंद आते हैं।
-रचना को सोशल मीडिया पर जो पॉपुलैरिटी मिली है, उसकी सबसे बड़ी वजह उनकी सादगी और ईमानदार प्रस्तुति मानी जाती है। वह अपने कंटेंट में किसी तरह की बनावट या ग्लैमर नहीं दिखातीं बल्कि आम मां की तरह अपनी भावनाएं शेयर करती हैं। कई पैरेंट्स उनके वीडियो से खुद को जोड़ पाते हैं और उन्हें रिलेटेबल कंटेंट क्रिएटर मानते हैं।
विवादों में क्यों आईं संतूर मॉम रचना?
-जहां एक ओर रचना को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनका कंटेंट कई बार विवादों का कारण भी बना है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाए हैं कि उनके कुछ वीडियोज में मां-बेटे के रिश्ते की सीमाएं धुंधली होती दिखती हैं।
-इन वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने चिंता जताई है और बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा पर सवाल भी उठाए हैं। कई यूजर्स ने उन्हें सलाह दी है कि बच्चों को सोशल मीडिया कंटेंट से दूर रखना चाहिए या कम से कम रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
-संतूर मॉम रचना के कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होती है। एक वर्ग उन्हें संवेदनशील, सच्ची और प्रेरणादायक मां मानता है, वहीं दूसरा वर्ग उनके वीडियो की कड़ी आलोचना करता है और सीमाओं की बात उठाता है। हालांकि विवादों के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में कोई खास गिरावट नहीं आई है।
किन प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं रचना?
-संतूर मॉम रचना सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव हैं लेकिन उनकी सबसे ज्यादा पहचान इंस्टाग्राम से है। वह @santoormomrachna नामक इंस्टा पेज पर अपने वीडियोज पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह फेसबुक पर भी नियमित रूप से वीडियोज और पोस्ट शेयर करती हैं।
-संतूर मॉम रचना आज सोशल मीडिया की उन शख्सियतों में शामिल हैं जिन्होंने पारिवारिक और भावनात्मक कंटेंट से पहचान बनाई है। जहां एक ओर उनका कंटेंट लाखों लोगों को पसंद आता है, वहीं दूसरी ओर इससे जुड़े विवाद यह भी दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़ा कंटेंट कितना संवेदनशील विषय है।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications