दीपिका पादुकोण से पहली बार मिलकर दंग रह गए थे संजय लीला भंसाली, बोले-'जैसे ही दरवाजा खोला तो...'

Sanjay Leela Bhansali Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया। जिसमें संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशक भी शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि जब वह एक्ट्रेस से पहली बार मिले तो कैसा रिएक्शन था।

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत के दौरान संजय लीला भंसाली ने बताया कि जब वह दीपिका पादुकोण से मिले थे तो हैरान रह गए थे। संजय ने बताया कि वह अपनी फिल्म के सिलसिले में दीपिका से मिलने के लिए उनके घर गए थे। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस ने दरवाजा खोला तो वह उनकी खूबसूरती देख दंग रह गए।

Sanjay Leela Bhansali

संजय लीला भंसाली ने कहा कि, "मैं दीपिका पादुकोण से मिलने पहली बार उनके घर गया था, उन्होंने मेरे लिए दरवाजा खोला। इसके बाद मैं उनकी खूबसूरती और उनकी आंखें देखकर पूरी तरह से दंग रह गया। मुझे उन्हें देखकर ये एहसास हुआ कि उनके हाव भाव से लेकर, उनकी कोमलता, मतलब वह सचमुच बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं।"

संजय लीला भंसाली ने आगे कहा कि, "जैसे ही दीपिका ने पहली मुलाकात में मुझसे बात करना शुरू किया, तो मुझे एहसास हुआ कि उनकी आवाज भी बेहद प्यारी है। मुझे ये महसूस हो गया था कि मैं सही जगह पर सही समय पर पहुंचा हूं। मुझे पता था कि मैं इस लड़की को किसी भी रंग में ढाल सकता हूं।"

बता दें कि, दीपिका, जिन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ तीन फिल्मों-"गोलियों की रासलीला: राम-लीला", "बाजीराव मस्तानी" और "पद्मावत" में काम किया है। दीपिका की ये तीनों फिल्में ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसलिए ऐसा भी कहा जाता है कि दीपिका का करियर संवारने के पीछे संजय लीला भंसाली का हाथ है।

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म "सिंघम अगेन" में नजर आएंगी। जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी होंगे। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+