संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' के लिए कसी कमर, फिल्म के क्लाइमैक्स को देंगे अनोखा रूप

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में बिजी हैं। वो लगातार इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरों में बिजी रहते हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इसके क्लाइमैक्स के साथ फिल्म को ग्लोबल लेवल पर लेकर जाने की तैयारी में हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म लव एंड वॉर की लगभग 125 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसे संजय ने भारत में ही पूरा किया है। जिसमें मुंबई और कुछ अन्य शहर हैं। हाल के समय में फिल्म की मुंबई के एक बड़े सेट में इसके बड़े शेड्यूल की शूटिंग चल रही है।

Sanjay Leela Bhansali

फिल्म के डेवलेपमेंट से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, "संजय लीला भंसाली लव एंड वॉर को इंटरनेशनल लेवल पर ले जा रहे हैं। डायरेक्टर फिल्म का क्लाइमैक्स सीन इटली के सिसिली शहर में शूट करने की प्लानिंग में हैं। एक या दो दिन में टीम के रवाना होने की संभावना है। यह पूरा शेड्यूल शहरभर में प्लान किया गया है, जो फिल्म के सबसे शानदार शूट्स में से एक होगा।"

सोर्स ने आगे बताया, "संजय लीला भंसाली को बड़े और ड्रामेटिक सीन शूट करना पसंद है। फिल्म 'लव एंड वॉर' का क्लाइमेक्स सबसे बेहतरीन ड्रामे से भरपूर होगा। जिसके बैकड्रॉप में रोमांस देखने मिलेगा। वह सिसिली की अलग-अलग जगहों पर एक लंबे क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग करने वाले हैं। इतना ही नहीं इस शूटिंग शेड्यूल के दौरान, वह तीनों किरदारों के साथ एक गाने की भी शूटिंग करने वाले हैं। अपने इस शेड्यूल के वह करीब एक महीने तक विदेश में ही में ही डेरा जमाने वाले हैं।"

संजय लीला भंसाली द्वारा डायरेक्ट किए जाने वाले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे टैलेंटेड स्टार्स के जबरदस्त कोलैबोरेशन को बड़े पर्दे पर देखना अपने आप में बेहद खास होने वाला है। बता दें कि यह फिल्म 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+